यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर पीएम मोदी और शाह पर साधा निशाना

नई दिल्ली: देश की अर्थव्यवस्था पर जारी बहस के बीच पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोला। सिन्हा ने कहा कि पीएम को अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए जनादेश मिला था, ना कि पिछली सरकारों पर आरोप मढऩे के लिए।

अगले चुनाव में जनता देगी जवाब
सिन्हा ने कहा कि देश की गिरती हुई अर्थव्यवस्था पर मनमर्जी करने और जब उसके बारे में पूछा जाए तो इसका आरोप पिछली सरकार पर लगाने के लिए जनादेश पीएम को नहीं मिला था। अगले चुनाव में उनके द्वारा किए गए वादों के आधार पर लोग जज करेंगे। उन्होंने अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आर्थिक नीतियां तय करने में शाह की अनावश्यक रूप से बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि जब राजनीतिक और आर्थिक मामलों पर कैबिनेट कमेटी है, जिसके कई अन्य मंत्री हिस्सा हैं, लेकिन उनमें से किसी को नहीं बुलाया गया। अब सवाल यह उठता है कि पार्टी अध्यक्ष कैसे सीधे तौर पर सरकार चलाने या अहम फैसले लेने में शामिल हो सकता है।

सिन्हा ने एक अखबार में एक लेख लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि इस सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को नीचे गिरा दिया है। साथ ही नोटबंदी के फैसले पर भी सिन्हा ने इस लेख के जरिए सवाल उठाए थे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सरकार का बचाव करते हुए कहा था कि च्कुछ लोग केवल निराशा फैलाते हैं।

Be the first to comment on "यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर पीएम मोदी और शाह पर साधा निशाना"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!