50 हजार रूपए में स्कूटर चाहिए, ये हैं टाॅप 5 आॅप्शन

आजकल स्कूटर फिर से पाॅपुलर्टी पर है और बाइक से भी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसका फायदा यह है कि डेली रूटिन में तो यह काम ही आता है, साथ ही लड़कियों की तो पहली पसंद है ही। दिवाली फेस्टिवल करीब है, जिसे देखते हुए हम आपके लिए लाए हैं यह खास आर्टिकल, जिसमें हम बताएंगे टाॅप 5 स्कूटर और वो भी केवल 50 हजार रूपए के अंदर-अंदर। जानिए, ये हैं वो टाॅप 5 आॅप्शन ….

हमारी इस लिस्ट में सबसे पहले है टीवीएस स्कूटी, जिसे स्कूटी पैप भी कहा जाता है।

 

चलाने में बेहद आसान यह स्कूटी स्कूल गोइंस युवतियों के लिए आदर्श सवारी है। यह वज़न में हल्की और माइलेज भी 65 के करीब देती है। 5 कलर आॅप्शन में यह स्कूटर बाजार में उपलब्ध है।
इंजन – 87.8cc
पावर – 4.93bhp
टाॅप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा (kmph)
माइलेज – 65 किमी प्रति लीटर (kmpl)
कीमत – 47,941 रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

शानदार ग्राफिक्स, पावरफुल मोटर और हीरो मोटोकाॅर्प का गहरा विश्वास इस स्कूटर को बेहतर खास बनाते हैं। यह स्कूटर स्पोक और ड्रम अलाॅय व्हील सहित 2 माॅडल में उपलब्ध है। स्पोक माॅडल का दाम 50 हजार और अलाॅय माॅडल का दाम 51,713 रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। अगर आप इसे 3 साल की EMI पर भी लेते हैं तो 1,630 रूपए प्रति महीना देना होगा।
इंजन – 102cc
पावर – 6.91bhp
टाॅप स्पीड 77 किमी प्रति घंटा (kmph)
माइलेज – 63 किमी प्रति लीटर (kmpl)
कीमत – 50,099 रूपए से शुरू (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

TVS के दूसरे स्कूटर ने इस लिस्ट में जगह बनाई है। यह है जे़स्ट स्कूटी, जो अपनी आकर्षक ग्राफिक्स की वजह से खासा पसंद किया जाता है। चौड़ी, आरामदायक सीट और दमदार इंजन इस स्कूटर की पहचान है। यह स्कूटर कुल 5 कलर आॅप्शन में उपलब्ध है। 3 साल की EMI 1,619 रूपए के आसपास आती है।
इंजन – 109.7cc
पावर – 7.91bhp
टाॅप स्पीड – 80 किमी प्रति घंटा (kmph)
माइलेज – 62 किमी प्रति लीटर (kmpl)
कीमत – 49,785 रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

घरेलू कंपनी महिन्द्रा का ड्यूरो अपने नाम के अकाॅर्डिंग ड्यूरेबल है। हालांकि यह स्कूटर 50 के रैंज से हल्का सा ही बाहर है लेकिन पावर चाहने वालो के लिए यह ज्यादा नहीं होगा। फ्रंट 2 पाॅइंट ग्रिल और चौड़ी सीट इसे एक शानदार स्कूटर बनाते हैं। ब्लैक, रेड, व्हाईट सहित यह स्कूटर 4 कलर आॅप्शन में उपलब्ध है। इस स्कूटर में 125cc का इंजन लगा है। अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला होंडा एक्टिवा और टीवीएस जूपिटर से है लेकिन कीमत के हिसाब से ये स्कूटर 2 से 3 हजार रूपए ज्यादा हैं।
इंजन – 124.6cc
पावर – 8bhp
टाॅप स्पीड – 80 किमी प्रति घंटा (kmph)
माइलेज – 56.25 किमी प्रति लीटर (kmpl)
कीमत – 50,998 रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

Be the first to comment on "50 हजार रूपए में स्कूटर चाहिए, ये हैं टाॅप 5 आॅप्शन"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!