राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने डेरा प्रमुख राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत कौर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने के बाद आज रविवार मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। खबर है कि हनीप्रीत मुंबई से फ्लाइट के जरिए विदेश भागने की फिराक में थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह अपना भेष बदलकर आस्ट्रेलिया भागने की फिराक में थी। हनीप्रीत के खिलाफ पंचकुला में हिंसा को उकसाने और डेरा प्रमुख गुरमीत को कोर्ट से भगाने की साजिश रचने का आरोप है।

खास बात यह है कि राम रहीम को दुष्कर्म मामले में सजा मिलने के बाद जब जेल भेजा गया था, उस दौरान हनीप्रीत भी उसके साथ गई थीं। हरियाणा पुलिस ने जो लुकआउट नोटिस जारी कर दिया था। जिसके बाद उसके ढूंढने के लिए कई जगहों पर छापेमारी जारी कर दी थी। हनीप्रीत 25 अगस्त को गायब हुई थी

Be the first to comment on "राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत गिरफ्तार"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!