रेप के बाद महिला ने कहा स्टेशन तो छोड़ दो, पहुंचते ही मचाया शोर तो पकड़ाया दुष्कर्मी

Delhi : राजधानी में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सोमवार रात गाजीपुर इलाके में एक ऑटो चालक ने 23 साल की महिला को सूनसान इलाके में लेकर जाकर दुष्कर्म किया। महिला सवारी सराय काले खां से आनंद विहार के लिए ऑटो में सवार हुई थी। वारदात के बाद महिला ने हिम्मत नहीं हारी। वारदात के बाद महिला ने चालक से उसे आनंद विहार छोडने की गुजारिश की। चालक तैयार हो गया। जैसे ही वह आनंद विहार पहुंचा महिला ने शोर मचा दिया।

भीड़ ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान घोंडा निवासी बृजेश (28) के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

ऑटो में आंख लगने का उठाया फायदा

पुलिस के मुताबिक सपना (23) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ संगम विहार इलाके में रहती है। इसके परिवार में पति व बच्चे हैं। सोमवार शाम को सपना को अकेले बुलंदशहर जाना था। रात को सपना संगम विहार से काले खां तक ऑटो में आ गई।

यहां उसने दूसरा ऑटो आनंद विहार जाने के लिए लिया। बात होने के बाद बृजेश नामक चालक सपना को लेकर निकला। सपना का आरोप है कि ऑटो में उसकी आंख लग गई।

इस बीच बृजेश ने गाजीपुर इलाके में सूनसान जगह पर ऑटो रोक लिया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी सपना को सूनसान जगह झाडिय़ों में ले गया। वहां आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।

सपना ने चालाकी से लिया काम

वारदात के बाद आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। इधर सपना ने चालाकी से काम लेते हुए चालक से कहा कि वह रात में अब कैसे आनंद विहार पहुंचेगी। ब़ृजेश से उसने आनंद विहार छोडने की बात की। आरोपी इसके लिए तैयार हो गया।

जैसे ही आरोपी आनंद विहार पहुंचा, सपना ने ऑटो से उतरते ही शोर मचा दिया। भीड़ ने आरोपी को मौके पर दबोच लिया। रेप की बात सुनकर भीड़ ने उसे पीटा। बाद में पीसीआर कॉल की गई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Be the first to comment on "रेप के बाद महिला ने कहा स्टेशन तो छोड़ दो, पहुंचते ही मचाया शोर तो पकड़ाया दुष्कर्मी"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!