लो अभी से लीक हो गए एमपी बोर्ड 12वीं के पेपर! |

भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड भोपाल के पेपर क्या अभी से लीक हो गए या कोई परीक्षा घोटाला है ​जो किसी की लापरवाही के कारण उजागर हो गया। संदेह इसलिए क्योंकि उत्तरप्रदेश के कानपुर जनपद में एमपी बोर्ड के 12वीं के रसायन शास्त्र के प्रश्नपत्रों से भरा हुआ एक बोरा मिला है। प्रश्नपत्रों का यह बोरा सड़क किनारे मिला। बर्रा थाना पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है। इसी के साथ कई सवाल खड़े हो गए हैं। एमपी बोर्ड की विश्वस्नीयता खतरे में है।

कानुपर के बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडुनदी किनारे स्थित फत्तेपुर गांव में सड़क किनारे एक बोरी में दस बंडल केमिस्ट्री के प्रश्नपत्र पाए गए हैं। गांव के ही एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची बर्रा थाने की पुलिस ने प्रश्नपत्र के बंडल कब्जे में ले लिए। साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। जांच में पता चला कि पेपर मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड के 12वीं रसायन विज्ञान के हैं।

दरअसल देर शाम गांव निवासी रवि सिंह भदौरिया घर से टहलने निकले थे। पांडु नदी के पास उन्हें एक बोरी दिखाई दी, जिसमें कुछ कागज के बंडल भरे थे। उन्होंने खोलकर देखा तो प्रश्नपत्र निकले। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पीआरबी-441 टीम के जवान पहुंचे।

बर्रा एसओ भास्कर मिश्र ने बताया कि गांव के युवक ने पुलिस ने नदी किनारे प्रश्नपत्र पड़े होने की जानकारी दी। जानकारी पर डीआईओएस और सीबीएसई बोर्ड के अधिकारी विवेक कुमार मौके पर पहुंचे थे। प्रश्नपत्रों की जांच-पड़ताल कर बताया कि एमपी बोर्ड 12वीं केमिस्ट्री के पेपर हैं।

एसओ के मुताबिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पेपर के बारे में मध्य प्रदेश बोर्ड के अधिकारियों को अवगत कराया है। प्रश्नपत्रों के बंडल बर्रा थाने के मालखाने में रखवा दिए गए हैं। एमपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की टीम पहुंचने के बाद वास्तवित स्थिति साफ हो पाएगी।

Be the first to comment on "लो अभी से लीक हो गए एमपी बोर्ड 12वीं के पेपर! |"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!