वर्षा से प्रभावित कोई भी परिवार सर्वे में न छूटे

उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा वर्षा से प्रभावित रीवा क्षेत्र का दौरा 

भोपाल :उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सर्वे में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। अतिवृष्टि से प्रभावित कोई भी परिवार सर्वे न छूटे। श्री शुक्ल आज रीवा में हाल में हुई तेज वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे।

reva

श्री शुक्ल ने नगर के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर क्षति का जायजा लिया। उद्योग मंत्री प्रभावित परिवारों से मिले। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावितों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवायेगी। श्री शुक्ल ने निर्देश दिये कि बाढ़ प्रभावितों का अतिशीघ्र घर-घर जाकर सर्वे किया जाये। कोई भी वर्षा से प्रभावित परिवार सर्वे में न छूटे।

reaaa

उद्योग मंत्री ने भ्रमण के दौरान यह भी निर्देश दिये कि जिन परिवारों को भोजन बनाने में दिक्कत आ रही हैं उन्हें खाद्यान्न मिलने तक भोजन के पैकेट्स उपलब्ध करवाये जायें। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को नि:शुल्क पचास किलो खाद्यान्न और पाँच लीटर मिट्टी का तेल दो दिन में उपलब्ध करवाया जायेगा। श्री शुक्ल ने इस मौके पर बताया कि कच्चे घरों में पानी घुसने से हुई क्षति के लिए राहत राशि दी जायेगी। साथ ही कच्चा मकान पूर्ण क्षतिग्रस्त होने पर 95 हजार रूपये तथा पक्के मकान में पानी घुसने पर क्षति के लिए 5 हजार रूपये की सहायता दी जायेगी। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को बाँस, बल्ली और तिरपाल भी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये।

revvvaav

Be the first to comment on "वर्षा से प्रभावित कोई भी परिवार सर्वे में न छूटे"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!