वार्ड क्र. 9 चाणक्यपुरी में नपाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि का नागरिकों ने किया भव्य स्वागत

आजादी के बाद प्रथम बार सीसी सडक़ निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन
सीहोर। लोकप्रिय नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता अरोरा व सांसद प्रतिनिधि जसपाल सिंह अरोरा वार्ड क्र.9 की पार्षद श्रीमति हेमलता दीपक राठौर के प्रयासों से चाणक्यपुरी में श्री मनीष सीठा के घर से श्री मेसराम जी के घर तक की सीसी सडक़ का भूमिपूजन पं. संजय तिवारी के द्वारा विधिवत पूजन अर्चन कर बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों के समक्ष किया गया। उल्लेखनीय है कि चाणक्यपुरी क्षेत्र में नगर पालिका के गठन के बाद से आज पहली बार इस क्षेत्र के नागरिकों की मांग पर नपा द्वारा सीसी सडक़ कार्य को मंजूरी प्रदान की गई है।
कार्य का विधिवत पूजन अर्चन कर सीसी सडक़ निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए लोकप्रिय नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता अरोरा, पूर्व नपाध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा के चाणक्यपुरी भूमिपूजन कार्यक्रम के आगमन पर नागरिकों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट कर श्री अरोरा को हारफूल माला पहनाकर स्वागत कर सीसी सडक़ निर्माण कराये जाने पर आभार व्यक्त किया है।
इससे पूर्व भी लोकप्रिय नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा के निर्देशानुसार गल्र्स कालेज से श्री अजय राठौर के घर तक लगभग 11 लाख रुपये की लागत से बनाये गये सीसी सडक़ का निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया गया।   कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पार्षद श्रीमति हेमलता दीपक राठौर, पं.संजय तिवारी, रामनारायण ताम्रकार, जगदीश प्रसाद सीठा, मनीष सीठा, मनोहर पाटिल, संजय विश्वकर्मा, रमेश वर्मा, श्रीराम मालवीय, शिवनारायण विश्वकर्मा, अर्जुन सरोठिया, अशोक देवगड़े, अशोक कुमार रघुवंशी, जगदीश वर्मा, सरोज रघुवंशी, नीलम सीठा, मीना देवगड़े, सुशीला मेशराम, अर्मिला सलुजा, सुमन तरोठिया सहित अनेक क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।

Be the first to comment on "वार्ड क्र. 9 चाणक्यपुरी में नपाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि का नागरिकों ने किया भव्य स्वागत"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!