विशालकाय 75 फिट रावण के पुतले का दहन आज

Demo Picture 
आज मनाई जायेगी असत्य पर सत्य की विजय दसमी
रंगारंग आतिशबाजी के साथ रावण, कुंभकरण के पुतले का आज होगा दहन
सीहोर।  प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी छावनी दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में स्थानीय कलेक्टे्रट ग्राउण्ड बाल बिहार पर विजय दसमी के  अवसर पर आज दिनांक 11 सितंबर 2016, मंगलवार को सांयकाल 7 बजे से दशहरा उत्सव मनाया जायेगा। जिसमें कुंभकरण और रावण के पुतले का दहन किया जायेगा। इसके पूर्व रंगारंग आतिशबाजी का आयोजन भी किया गया है। आयोजन में माताओं बहनों के लिये बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति के अध्यक्ष विवेक रुठिया व मुख्य संरक्षक जसपाल सिंह अरोरा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक रावण के पुतले का दहन भगवान श्रीराम द्वारा किया जायेगा। रामबरात सांयकाल 5 बजे नमक चौराहा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर बालबिहार ग्राउण्ड पहुंचेगी। जिसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव, नल-नील के साथ अपनी बानर सेना के साथ बाल बिहार ग्राउण्ड में अहंकारी रावण के साथ युद्ध कर उसका वध करेगें। साथ ही आयोजन समिति द्वारा नगर के समाज सेवी व विभिन्न कार्यों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले नागरिकों को स मान पत्र भेंट कर स मानित भी किया जायेगा। आयोजन समिति ने शहर के सभी नागरिकों से आयोजित रावण दहन समारोह में शामिल होकर धर्म का लाभ उठाने की अपील की है।

Be the first to comment on "विशालकाय 75 फिट रावण के पुतले का दहन आज"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!