विश्व स्तनपान सप्ताह के अन्तर्गत कन्या महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

 
सीहोर। विश्व स्तनपान सप्ताह के अन्तर्गत शासकीय कन्या महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास राजीव सिंह एवं श्रीमति गौतमी गोलाईत सहायक संचालक महिला बाल विकास सीहोर , शहरी परियोजना की पर्यवेक्षक श्रीमति सीमा शर्मा, सुश्री भूपेन्द्रा अहिरवार, कन्या महाविद्यालय से श्रीमति मंजरी अग्रिहोत्री, डॉ. दिव्या मिश्रा, डॉ. प्रतिभा खरे, डॉ. जया शर्मा की उपस्थिति में बालिकाओं के लिए क्विज का आयोजन किया गया।
mahila
सर्वप्रथम जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिह द्वारा स्तनपान सप्ताह के बारे में महत्व पूर्ण जानकारी दी गई। 6 राउण्ड के प्रश्रोत्तर को पावर पाइंट प्रजेन्टेशन के द्वारा बालिकाओं को प्रदर्शित किया गया। बालिकाओं के 5 ग्रुप बनाये गये। क्विज प्रश्रोत्तर प्रश्रपत्र ग्रुप वाइस आयोजित की गई। जिसमें ग्रुप ए प्रथम को 44 अंक मिले, ग्रुप ई द्वितीय रहा उसे 39.5 अंक प्राप्त हुए, ग्रुप बी तृतीय रहा उसे 38 अंक प्राप्त हुए।  विजेता बालिकाओं को जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सिंह एवं कन्या महाविद्यालय प्राचार्य श्रीमति सुमन तनेजा द्वारा पुरूस्कृत किया गया। पावर पाइंट का प्रजेन्टेशन दुर्गेश विश्वकर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था में राजकुमार सोनी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति सीमा शर्मा एवं कु. भूपेन्द्रा अहिरवार द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन सहायक संचालक श्रीमति गौतमी गोलाईत द्वारा किया गया। 
mahilas

Be the first to comment on "विश्व स्तनपान सप्ताह के अन्तर्गत कन्या महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!