सर्व सम्मति से विशाल ठाकुर को बनाया अध्यक्ष
सीहोर। रविवार को स्थानीय कोतवाली चौराहे पर श्रीनवदुर्गा उत्सव समिति की बैठक रखी गई। बैठक में समिति के सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से विशाल ठाकुर को समिति अध्यक्ष बनाया गया। श्री ठाकुर ने अपने उदबोधन में कहा कि आज समिति द्वारा मेरे कंधों पर जो जिम्मेदारी सौपी गई है। उसे मेरे द्वारा पूर्ण निष्ठा एवं विश्वास से पूर्ण किया जायेगा और पिछले वर्षो चले रही मॉ दुर्गा की झांकी को और भव्य रूप दिया जायेगा। समिति के सभी सदस्यों ने श्री ठाकुर को बधाई दी।
Be the first to comment on "श्री नवदुर्गा उत्सव समिति की बैठक सम्पन्न"