संस्कार भारती सीहोर का गठन

सीहोर। कला व साहित्य की अ.भा. संस्था संस्कार भारती सीहोर इकाई की बैठक प्रांत महामंत्री श्री शम्भू राठौर व प्रांत कोषाध्यक्ष श्री नन्दकिशोर संधानी की उपस्थिति व श्री हरिओम शर्मा विभाग संयोजक की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में अगले वर्ष के लिए नवीन कार्यकारिणी की घोषणा विभाग संयोजक द्वारा की गई, अध्यक्ष राजेन्द्र राठौर, उपाध्यक्ष अरूण व्याष, नरेन्द्र गोस्वामी,  महामंत्री गौरव शर्मा (रानू), मंत्री स्वतंत्र पाठक, कोषाध्यक्ष नीलेश तिवारी, मंत्री संगठन महेश वर्मा, कार्यालय मंत्री दिनेश प्रोहित, मातृ शक्ति प्रमुख सरोज ठाकुर, साहित्य विद्या लक्ष्मण चौकसे, संगीत विद्या, दीपक दुबे, नाटय विद्या, मनाज दुबे, नृत्य विद्या, मीना श्रीवास्तव, चित्रकला विद्या निखिल खत्री, लोक कला आशा जैन, प्राचीन कला -गिरधर बेदी, गंगोली विद्या, जानवी संधानी, कार्यकारिणी सदस्य भानू सक्सेना, सुरेन्द्र राठौर, महेन्द्र कौशल, संजय राठौर, पदमो जोशी एवं जिला संयोजन भारत अग्रवाल को नियुक्त किया गया। नवनियुक्ति पदाधिकारियों को सुन्दर राठौर, मनोज व्यास, अमित संधानी, गोपाल ठाकुर, संतोष जैन, जे.पी. पुरोहित, आनन्द चंदेल, संजय राठौर ने बधाई दी।

Be the first to comment on "संस्कार भारती सीहोर का गठन"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!