सऊदी अरब में बेरोजगार भारतीय आज वापस लौटना शुरू करेंगे: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली: सऊदी अरब के साद समूह में छंटनी के शिकार हुए भारतीय कामगार आज भारत लौटना शुरु कर देंगे, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज रात कहा।

उन्होंने कहा कि विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह भारतीय कामगारों, जिनकी संख्या कुछ हजार में होने का अनुमान है, की वापसी की देखरेख के लिए है पहले से ही सऊदी अरब में हैं ।

उन्होंने ट्वीट किया,” आज से साद ग्रुप के श्रमिकों की वापसी शुरू हो रही है | मेरे सहयोगी जनरल वी.के सिंह अपनी निगरानी में इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए सऊदी अरब में हैं | सऊदी अरब में भारत की एम्बेसी बहुत अच्छा काम कर रही है |”

आज से साद ग्रुप के श्रमिकों की वापसी शुरू हो रही है. /1

 

मेरे सहयोगी जनरल वी.के सिंह अपनी निगरानी में इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए सऊदी अरब में हैं. /2

 

सऊदी अरब में भारत की एम्बेसी बहुत अच्छा काम कर रही है. /3

 

सऊदी अरब में हजारों भारतीय कामगारों ने अपनी नौकरी खो दी थी और उनमें से कुछ को खाना खरीदने में भी मुश्किल आ रही थी जिसके बाद सरकार ने हस्तक्षेप किया ।

 

इनमें से कुछ भारतीय पहले ही लौट चुके हैं |

पिछले कुछ महीनों में विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह बेरोजगार भारतियों की मदद करने और उनकी वापसी सुनिश्चित करने के लिए कई बार वहां जा चुके हैं |

तेल की कीमतों में कमी के कारण सऊदी अर्थव्यवस्था में आई मंदी और सरकार द्वारा खर्च में कटौती करने से हज़ारों भारतीय कामगारों ने अपना रोजगार खो दिया था।

भारत सरकार ने इससे पहले सऊदी अधिकारियों से अनुरोध किया था कि वे बेरोजगार भारतीय कामगारों नियोक्ताओं से मिलने वाली एनओसी के बगैर ही बाहर निकलने का वीजा दे दें और श्रमिकों की बकाया राशि जिसका महीने के लिए भुगतान नहीं किया गया सम्बंधित कंपनियों से वह भी दिलाने का आग्रह किया |

सऊदी अरब के नियमों के अनुसार, विदेशी कर्मचारी नियोक्ताओं से एनओसी लिए बिना देश नहीं छोड़ सकते हैं।

Be the first to comment on "सऊदी अरब में बेरोजगार भारतीय आज वापस लौटना शुरू करेंगे: विदेश मंत्रालय"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!