सिंहस्थ पहुंची साध्वी प्रज्ञा ने सीएम शिवराज पर साधा निशाना

उज्जैन। कड़ी सुरक्षा के बीच उज्जैन सिंहस्थ में पहुंची साध्वी प्रज्ञा ठाकुर शिवराज सरकार जमकर बरसीं। मीडिया से बात करते हुए। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद भी शिवराज सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की।
साध्वी ने सरकार के खिलाफ मानवाधिकार आयोग तक में जाने की बात कही। आपको बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ने सिंहस्थ में जाने की अनुमति मांगी थी और इजाजत नहीं मिलने पर उन्होंने आमरण अनशन शुरू कर दिया था।
कोर्ट के दखल के बाद साध्वी कड़ी सुरक्षा के बीच उज्जैन पहुंची और अनशन तोड़ा। साध्वी प्रज्ञा कल रामघाट पर क्षिप्रा स्नान करेंगी और भगवान महाकाल के दर्शन भी करेंगी।

Be the first to comment on "सिंहस्थ पहुंची साध्वी प्रज्ञा ने सीएम शिवराज पर साधा निशाना"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!