सिद्धू की पत्नी और परगट सिंह कांग्रेस में शामिल होंगे

भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर और पूर्व हॉकी ओलंपियन परगट सिंह 28 नवंबर को कांग्रेस में शामिल होंगे। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को इस संबंध में जानकारी दी। अटकलें हैं कि आवाज-ए-पंजाब मोर्चे के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू भी जल्द ही पत्नी की तरह कांग्रेस से जुड़ सकते हैं।

अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले इन दोनों समझदार नेताओं के जुड़ने से पार्टी मजबूत होगी। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू और परगट सिंह 28 नवंबर को औपचारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।’

सूत्रों के मुताबिक इन दोनों नेताओं ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और पार्टी से जुड़ने का फैसला किया।

 

बाद में उन्होंने अमरिंदर सिंह से उनके निवास पर मुलाकात कर औपचारिकताओं को जाना। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन परगट सिंह पूर्व में भी विधायक रह चुके हैं। बाद में उन्होंने शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा दे दिया था।

सिद्धू भी जल्द मुलाकात कर सकते हैं
कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक सिद्धू मुंबई में थे। वह जल्द ही पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सिद्धू ने परगट सिंह और बैंस बंधुओं (सिमरजीत और बलविंदर सिंह) के साथ मिलकर आवाज-ए-पंजाब मोर्चा बनाया था। निर्दलीय विधायक रह चुके बैंस बंधु आम आदमी पार्टी से जुड़ चुके हैं।

Be the first to comment on "सिद्धू की पत्नी और परगट सिंह कांग्रेस में शामिल होंगे"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!