सिरोंज के सिंध नदी से खेत में आया मगर वन अमले ने आरी डेम में छोड़ा

सिरोंज : रूपदाखेड़ी गांव में गुरुवार सुबह किसान लखपत दांगी के खेत में मगरमच्छ आ गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी और खेत को घेरकर तीन घंटे मगरमच्छ को रोके रखा। इसके बाद वन विभाग के अमले ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पकड़कर आरी डेम में छोड़ा।

  नपा कर्मचारी परवेज मंसूरी ने करीब दस फीट की दूरी से मगर को देखा। परवेज जहरीले जीवों को पकड़ लेते हैं। इसके बाद वन अमले से जाल और तिरपाल लेकर मगर के पास पहुंचे। मगरमच्छ थोड़ा सा खिसका तभी परवेज ने उस पर तिरपाल और जाल डाल दिया। वनकर्मियों ने पूंछ पकड़ी और परवेज ने मगरमच्छ का मुंह बांधना शुरू कर दिया। एक घंटे की मशक्कत के बाद मगर को काबू में किया। इसके बाद आरी डेम में छोड़ दिया गया।

सिंध नदी से मगरमच्छ आरी डेम में छोड़ा

सुबह 10 बजे सोभागसिंह खेत में सिंचाई करने गया था। उसे मगरमच्छ दिखा। करीब दस फीट की दूरी से देखा तो गेहूं की फसल के बीच करीब पांच फीट लंबा मगर दिखाई दिया। इसके बाद चाचा राजेन्द्र के साथ ही गांव के लोगों को जानकारी दी। एसडीओ एनके शर्मा ने बताया कि मगरमच्छ पास में ही स्थित सिंध नदी से आया होगा। सिंध नदी ही रूपदाखेड़ी से करीब तीन किमी की दूरी पर है।

Be the first to comment on "सिरोंज के सिंध नदी से खेत में आया मगर वन अमले ने आरी डेम में छोड़ा"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!