सिलाई सेंटर की आड़ में ‘गंदा धंधा’, महिला समेत 2 गिरफ्तार

महिला ने जब पुलिस के सामने शहर में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया तो सभी चौंक गए। सिलाई सेंटर की आड़ में चल रहा था ‘गंदा धंधा’, सेंटर संचालिका और पति गिरफ्तार।

भागलपुर में मधुसूदनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्त में ली गयी महिला ने शहर में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया। उसी की निशानदेही पर शुक्रवार रात पुलिस ने मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के गैस गोदाम गली में छापेमारी कर सिलाई सेंटर संचालिका और उसके पति को हिरासत में लिया था।

वहां से कई आपत्तिजनक सामान भी पुलिस ने बरामद की है। सिटी डीएसपी शहरयार अख्तर ने कहा कि सेक्स रैकेट मामले का रविवार को खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में रहनेवाली एक महिला सेक्स रैकेट का धंधा चलती है।

 

उसी महिला से सिलाई सेंटर संचालिका का लिंक जुड़ा है।

पटना से अपहृत एक महिला को उसके प्रेमी ने रांची में सेक्स रैकेट चलाने वालों के हाथों बेच दिया था। फिर रांची से महिला को मधुसूदनपुर में सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला के हाथों बेच दिया गया था। पटना की महिला को सिलाई सेंटर में कैदकर रखा गया था और वहीं पर धंधा करवाया जाता था। चार दिन पहले महिला मधुसूदनपुर गई थी। वहीं पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उससे एक महिला दारोगा ने लंबी पूछताछ की थी। उसने शहर में चल रहे सैक्स रैकेट के बारे में पुलिस को जानकारी दी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबकि शहर के कई होटलों में भी सेक्स रैकेट से जुड़ी महिला व युवततियों को लाकर धंधा कराया जाता है। कुछ समय पहले कोतवाली पुलिस ने शहर के एक कपड़ा व्यवसायी के भाई को कोलकाता की एक लड़की के साथ गिरफ्तार किया था, लेकिन हाईप्रोफाइल मामला रहने के कारण थाने से मामला रफा-दफा कर दिया गया है। नाथनगर के एक सिल्क व्यवसायी को नेपाल की युवती के साथ गिरफ्तार किया गया था। कोतवाली पुलिस ने उस सिल्क व्यवसायी को जेल भेज दिया था। इसी तरह छह माह पहले नाथनगर की एक युवती मधुसूदनपुर की महिला के संपर्क में आकर इस दलदल में फंस गई थी। कचहरी चौक के पॉश इलाके में एक किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुला हुआ था।

स्टेशन परिसर में लगता है देह व्यापार का बाजार
स्टेशन परिसर में हर दिन रात को सेक्स का बाजार लगता है। साहिबगंज और जमालपुर आसपास इलाके की महिलाएं शाम में ट्रेन से आती है और स्टेशन परिसर में घूमती नजर आती हैं। स्टेशन का पश्चिमी गेट और पार्सल की ओर सेक्स रैकेट से जुड़ी महिलाओं का बाजार लगता है। इसके पहले कोतवाली थाने के एक एएसआई के संरक्षण में स्टेशन चौक पर सेक्स का बाजार लगता था। तत्कालीन एसएसपी के.एस. अनुपम ने छापेमारी कर छह महिलाओं को गिरफ्तार जेल भेज दिया था। एएसआई की संलिप्तता सामने आने पर उसे कहलगांव ट्रांसफर कर दिया था।

ब्यूटी पार्लर में चल रहा था सेक्स रैकेट
कोतवाली पुलिस ने कुछ साल पहले सूजागंज बाजार के एक ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने चार युवतियों के साथ तीन ग्राहक को गिरफ्तार किया था। इस तरह कोतवाली थाने के पास एक गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भी पुलिस ने खुलासा किया था। पटना की छह महिलाओं को ग्राहकों के साथ गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में कई रसूख वाले लोग होटलों में रंगरलियां मना रहे हैं लेकिन पुलिस वहां तक नहीं पहुंच पा रही है।

Be the first to comment on "सिलाई सेंटर की आड़ में ‘गंदा धंधा’, महिला समेत 2 गिरफ्तार"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!