सीहोर के संजय पीतलिया एन.आर.आई इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित

नपाध्यक्ष सहित शहर के वरिष्ठजनों ने दी बधाई
सीहोर। म.प्र. निवासी स्वर्गीय नन्दलाल जी पीतलिया के पुत्र डॉ. प्यारेलाल पीतलिया विगत 45 वर्षो से लंदन में कार्यरत है। उनके बड़े पुत्र डॉ. संजय पीतलिया कों बम्बई के हयात होटल में आयोजित कार्यक्रम में एन.आर.आई इंटरनेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम टाईमनाउ एवं आई.सी.आई.सी.आई बैंक द्वारा आयोजित किया गया था। इस मौके पर टाईम नेटवर्क के एम. के. अग्रवाल एवं आई.सी.आई.सी.आई बैंक की सी.ई.ओ. चंदा कोचर सहित अनेक हस्तियां मौजूद थी। 
          डॉ. संजय को पूर्व में लंदन की प्रतिस्ठित बैंक द्वारा ऐशिया के वेस्ट बिजनिसमेन से भी सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. संजय द्वारा लंदन में कई हास्पीटल एवं लगभग 20 सर्जरी सेंटर का सफल संचालन किया जा रहा है। रीयल स्टोर कारोबार में भी अग्रणी रूप से सक्रिय है। उनकी पत्नि एस.टी.वी. शिखा पीतलिया भी गलभग 15 वर्ष से उनके साथ सक्रिय है। एस.टी.वी. संजय द्वारा भारत में शीघ्र ही कुछ कार्य किये जा रहे है। इस आयोजन का उद्देश्य इंदौर में गरीब, अनाथ लोगों के लिये रहने एवं बच्चों की शिक्षा एवं खाने की व्यवस्था जब तक कि वे पूर्ण रोजगार ना पालें व्यवस्था की जायेगी । इस हेतु लगभग 20 एकड़ जमीन पर यह निर्माण किया जायेगा। एस.टी.वी. संजय ने यह सम्मान पाकर सीहोर के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन किया है।
उनको सम्मान किये जाने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता अरोरा, विमल जैन, सुनील जैन, मेहफूज बंटी, शंकरलाल शर्मा, राजेश शर्मा, दुश्यंत कुमार, मनोज शर्मा, जितेन्द्र साहू, मुकेश विश्वकर्मा, भोजराज यादव, संजय राय, धर्मेन्द्र शर्मा, प्रेम नारायण गौर, मिट्टु शर्मा, पुरुषोत्तम मीणा, अर्विन्द्र गुप्ता, प्रवेश राठौर, विजय गुप्ता, शैलेन्द्र वाल्मिकी, संजय शर्मा, भानू प्रताप शर्मा आदि ने बधाई दी है।  

Be the first to comment on "सीहोर के संजय पीतलिया एन.आर.आई इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!