सीहोर नगर के प्रमुख चौराहा लुनिया चौराहे से गंज राधेश्याम मंदिर तक होगा सीसी सडक़ निर्माण

नपाध्यक्ष श्रीमति अरोरा ने दी शहर को करोड़ों रुपयों की लागत की सडक़ों की सौगात किया भूमिपूजन
मेहफूज बंटी
सीहोर। नगर विकास की श्रंखला में आज सीहोर नगर पालिका की लोकप्रिय अध्यक्ष श्रीमति अमीता अरोरा नपा में सांसद प्रतिनिधि जसपाल सिंह अरोरा ने क्षेत्रीय पार्षद व नागरिकों की उपस्थिति में शहर के प्रमुख चौराहों की प्रभावित सडक़ों के निर्माण हेतु विधिवत पूजन अर्चन कर भूमि पूजन किया गया।
श्रीमति अरोरा ने सीहोर नगर को विकास की श्रंखला में जोड़ते हुए आज शहर के प्रमुख चौराहे अमर टाकिज से लेकर एमपीइबी चौराहा तक करोड़ों की लागत से सीसी सडक़ हेतु भूमि पूजन किया।
साथ ही लुनिया चौराहा से राधेश्याम मंदिर, गंज तक सीसी सडक़ निर्माण कार्य को मंजूरी देते हुए क्षेत्रीय पार्षदों  व नागरिकों की उपस्थिति में पूजन कर कार्य की शुरुआत की उल्लेखनीय है कि सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सीवेज व अमृत योजना से प्रभावित सडक़ों को बनाने का संकल्प लिया था। उसी के अन्तर्गत लोकप्रिय नगर पालिका अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि श्री अरोरा ने विगत कुछ दिनों से लगातार करोड़ों रुपयों की लागत से बनने वाली सीसी सडक़ों व डामरीकरण कार्य हेतु भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ किया है।
श्रीमति अरोरा ने नगर के प्रमुख चौराहों गंज बजरिया, एमपीइबी चौराहा, अमर टाकिज, स्टेशन रोड, लुनिया चौराहा, राधेश्याम मंदिर गंज एवं भोपाल नाके से मुरदी रोड, कनकपुरी जो कि सीसी निर्माण कार्य किये जाने जिनकी लागत करोड़ों रुपयों की है। कार्य प्रारंभ करा दिये गये हैं। श्रीमति अरोरा व सांसद प्रतिनिधि अरोरा का सीसी सडक़ निर्माण प्रारंभ कराये जाने पर क्षेत्रीय नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए हारफूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर प्रमुख रुप से उपस्थित पार्षदगणों में ओमप्रकाश शर्मा, कमलेश राठौर, सुशील ताम्रकार, आकाश रोहित, संतोष शाक्य, साजिद शाह, विजेन्द्र परमार, मनोज गुजाराती, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर कुईया, मेहफूज बंटी, पं.महेश दुबे, दिनेश मेवाड़ा, पुरुषोत्तम मीणा, दीपक सोनी, शरद बाहिती, मनोज महेश्वरी, मनोज मूलचंदानी, शरद मोदी, अजय चाण्डक, सुनील जैन, सतीष बाहेती, विजय सोनी, दीपेश जादवानी, रोधश्याम मेवाड़ा गोविन्द जाजु, अभिषेक कासंट सहित अनेक नागरिकगणों ने आभार व्यक्त कर भव्य स्वगात किया।

Be the first to comment on "सीहोर नगर के प्रमुख चौराहा लुनिया चौराहे से गंज राधेश्याम मंदिर तक होगा सीसी सडक़ निर्माण"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!