सुपर स्टार डांस प्रतियोगिता मे चेम्पियन बने सरस्वती कत्थक क्लास के बच्चे एवं संस्था द्वारा किया प्रतिभाओ का सम्मान

सीहोर, डीपीएसजी स्कूल मे आयोजित सुपर स्टार सीजन 1 डांस प्रतियोगिता मे सरस्वती कत्थक डांस क्लास के मास्टर पार्थ सोनी प्रथम 5 हजार रु , कु गुनगुन पंजवानी द्वितीय 2 हजार रु, कु श्रीया शर्मा तृतीय 1000 रु के इनाम ट्राफी एवं प्रशस्ती पत्र जीतकर आल राउंडर चैंपियन बने|
इसके अलावा सब कैटेगिरी फोक डांस जूनियर मे कु अरना चौरसिया प्रथम, कु रीधम परमार द्वितीय, सीनियर ग्रुप मे पार्थ सोनी प्रथम एवं कु श्रीया शर्मा द्वितीय रही |


फ्री डांस स्टाइल जूनियर मे कु शनवी शर्मा प्रथम, सीनियर मे कु अनुजा राठौर द्वितीय रही|
कत्थक डांस जूनियर मे कु प्रियंका चौरसिया प्रथम, सीनियर मे गुनगुन पंजवानी द्वितीय रही |
आल राउंडर म्यूजिक (वोकल एवं इंस्ट्रुमेंटल) मे पार्थ सोनी प्रथम ने 5 हजार नगद इनाम एवं ट्राफी जीती |
संस्था के 12 बच्चों ने इस प्रतियोगिता मे भाग लिया था ,जिसमे से 8 बच्चों ने जीत हासिल की उनकी इस उपलब्धी पर संचालिका रूपाली सोनी ने हर्ष व्यक्त करते हु उज्जवल भविष्य की कामना की |
इसके साथ ही सरस्वती कत्थक क्लास के द्वारा वर्ष 2017 के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओ मे विजय रहे सभी प्रतिभागियों को संस्था की और से ट्राफी. मैडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किये गए |

Be the first to comment on "सुपर स्टार डांस प्रतियोगिता मे चेम्पियन बने सरस्वती कत्थक क्लास के बच्चे एवं संस्था द्वारा किया प्रतिभाओ का सम्मान"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!