सड़क दुर्घटनाओं में देश में दूसरे स्थान पर है मध्यप्रदेश

 

भोपाल।सड़क दुर्घटनाओं के मामले में मध्यप्रदेश, देश में दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर तमिलनाडु है। प्रदेश में हर 10 मिनट में एक दुर्घटना होती है और हर घंटे एक की मौत हो जाती है।

DEMO PICTURE

कुछ वर्ष पहले इस मामले में प्रदेश चौथे पायदान पर था। यह तब है जबकि सरकार ने मध्यप्रदेश को 2020 तक सड़क दुर्घटना मुक्त करने का दावा किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राज्यसभा में प्रस्तुत जानकारी के मुताबिक, 2014 से 2016 के बीच प्रदेश में कुल 1,32,498 सड़क दुर्घटनाएं हुर्इं। इसमें 28,911 लोगों की जान गई। वहीं देश में इस अवधि में 4,72,029 दुर्घटनाओं में 1,51,689 लोग मारे गए। गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर द्वारा पेश रिपोर्ट के मुताबिक, मप्र में 2016 में 51,941 सड़क हादसे हुए, जो गत वर्ष की अपेक्षा 12.72 प्रतिशत ज्यादा है। इसमें 9,861 लोगों की मौत हुई।

DEMO PICTURE

OLYMPUS DIGITAL CAMERA

Be the first to comment on "सड़क दुर्घटनाओं में देश में दूसरे स्थान पर है मध्यप्रदेश"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!