हड़ताली कर्मियों ने चौराहा पर लगाई झाडू

नारेबाजी करते हुए निकाली विरोध रैली 
आंदोलित सेल्समेन, ऑपरेटरों को मिल रही है धमकियां 
संघ अध्यक्ष ने लगाया शासन पर उपेक्षा का आरोप 
सीहेार। बुधवार को अनिश्वितकालीन हड़ताल पर चल रहे सहकारी समिति कर्मचारियों ने बाल बिहार मैदान से भगवान श्री राम की स्तृति के बाद सड़क पर झाडू लगाते हुए  विरोध  रैली निकाली। कर्मचारियों ने गूंगी बेहरी सरकार को नींद से जगाने के लिए जमकर नारेबाजी भी की। विरोध रैली में सैकड़ों सेकड़ों कर्मचारी शामिल हुए। 
सहकारी समितियों के कर्मचारियोंं की सरकार के खिलाफ रैली मनकामेंशवर महादेव मंदिर से भारतीय स्टेट बैंक, लीसा टाकिज चौराहा, रोजगार कार्यालय, इंदिरा गांधी चौराहा, पुरानी कलेट्रेट से वापस बाल बिहार मैदान पहुंची। इस दौश्रान कर्मचारियों ने सड़कों पर झाडू लगाकर सफाई कर विरोध दर्ज कराया।  कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कैलाशचंद्र पंवार ने कि सरकार हमारे साथ दोगला व्यवहार कर रही है अबतक भाजपा का कोई नेता कर्मचारियों  के हाल जानने नही आया है, उचित मूल्य शासकीय दुकानों के सेल्समेनो और ऑपरेटरों सहित कई कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने पर संबंधित सस्ंथानों के अधिकारियों के द्वारा  नौकरी से बेदखल करने की धमकियां दी जा रही है। बीते दिनों बाल बिहार मेदान से जल्दबाजी में कार्यालय जा रहे जितेंद्र सिंह ठाकुर इछावर में हादसे के शिकार भी हो चुके है। इधर हड़ताल से किसान परेशान है कर्मचारियों की भी तनख्याह रोक ली गई है। उन्होने सरकार पर सहकारी समितियों के कर्मचारियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उल्लेखनीय है कि सहकारी समिति कर्मचारी लम्बे समय से सरकार से  जिला कैडर, वेतमान व स्थानान्तरण आदेश तत्काल देने। सहकारी समिति में कार्ररत या नियुक्त विक्रेता को दो उचित मूल्य की दुकाने संचालन के लिए देने। समिति में कार्ररत कम्प्यूटर ऑपरेटरों को सेवानियम के तहत लिपिक वर्ग में रखने के लिए नियम में संशोधन करने। जिला सहकारी केंन्द्रीय बैंक शाखाओं में खोले जा रहे डीएसआर खातों पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे है। विरोध झाडू रैली में  सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी कृपाराम मालवीय, कैलाश पवांर, दीपक वर्मा, सुरेश गौर, मुरलीधर शर्मा, दिनेश पाटीदार, प्रहलाद चौधरी, राजेश पंवार, राजेश कुलकर्णी, माल सिंह, गोपाल सिंह , बनप सिंह वर्मा सहित सैकड़ों कर्मचारी गण शामिल रहे। 

Be the first to comment on "हड़ताली कर्मियों ने चौराहा पर लगाई झाडू"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!