हबीबगंज इलाके में महिला गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र निवासी एक महिला को पुलिस ने अवैध तरीके से मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। खबर है कि महिला अपने घर से ही गांजे की तस्करी का काम किया करती थे। महिला की हिरासत से करीब दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।

हबीबगंज थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कल मंगलवार शाम पीसी नगर निवासी लक्ष्मी बाई भलाई पति नंदराम भलाई उम्र 58 वर्ष को अवैध तरीके से गांजे की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी लक्ष्मी बाई इस गोरखधंधे को अपने ही घर से बैठकर अंजाम देती थी। महिला आरोपी की हिरासत से एक किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 45 लाख रुपए है।

पुलिस का कहना है कि दोषी पाए जाने पर आरोपी लक्ष्मी बाई के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आज बुधवार को महिला को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।

Be the first to comment on "हबीबगंज इलाके में महिला गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ी"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!