02 माह में हो जाएगा कर्मचारियों की मांगों का निराकरण: शिवराज सिंह |

भोपाल। लिपिकीय वर्ग की लंबित मांगों को लेकर मंत्रालय के कर्मचारियों की भूख हड़ताल बुधवार शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कर्मचारी नेताओं की हुई चर्चा के बाद स्थगित हो गई। मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि मांगों का निराकरण अगले दो माह में कर दिया जाएगा।

सीएम स्वयं लिपिकीय संवर्ग की लंबित मांगों की मॉनीटरिंग करेंगे ताकि उन्हें जल्द पूरा कर दिया जाएगा। नायक ने बताया कि इस आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया है। इससे पहले सुबह मंत्रालय के सामने कर्मचारियों की भूख हड़ताल शुरू जो शाम तक चली। संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक के नेतृत्व में मंत्रालय के अधिकांश कर्मचारी गेट के सामने आयोजित सभा में शामिल हुए।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगे

कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर की जाए

रमेशचंद्र अग्रवाल कमेटी की 23 अनुशंसाओं को लागू किया जाए

पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाए

सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 से बढ़ाकर 62 साल की जाए

मंत्रालयीन आवासीय प्रोजेक्ट के लिए भूमि आवंटन किया जाए

सचिवालय भत्ते का रिवीजन किया जाए

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियो को प्रोफेशनल टैक्स की परिधि से बाहर किया जाए

भृत्य और जमादार का पदनाम परिवर्तित कर कार्यालय सहायक किया जाए

अनुकंपा नियुक्ति के नियमों को सरल किया जाए

वृत्तिकर समाप्त किया जाए

Be the first to comment on "02 माह में हो जाएगा कर्मचारियों की मांगों का निराकरण: शिवराज सिंह |"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!