दिल्ली के न्यू सीमापुरी से वर्ष 2010 में लापता हुआ सोनू बांगलादेश में मिल गया है। सोनू गुरुवार को दिल्ली पहुंचेगा। दिल्ली पुलिस के मुताबिक करीब छह साल पहले सोनू के गुम होने की रिपोर्ट यमुना विहार थाने में दर्ज हुई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद फिरौती के लिए एक महिला द्वारा कॉल करने की बात भी सामने आई थी।
सोनू को खोजने के लिए सभी प्रयास किए गए थे, लेकिन तीन साल तक कोई सुराग न मिलने पर फाइल को बंद कर दिया गया था। सोनू के पिता महमूद गैराज चलाते हैं, जबकि मां मुमताज गृहणी हैं।
सोनू की वापसी बांग्लादेश के रहने वाले जमाल इब्नमूसा के चलते हो पा रही है। एक निजी कंपनी में काम करने वाले जमाल की एक दिन सोनू से मुलाकात हुई तो उसने अपने साथ हो रहे जुल्म की जानकारी दी। इसके बाद जमाल ने पुलिस में शिकायत की और खुद दिल्ली आकर महमूद को उनके बेटे के बारे में जानकारी दी थी।
Be the first to comment on "06 साल पहले दिल्ली से लापता हुआ सोनू बांग्लादेश में मिला"