पूरे महीने गंगाजल से होगा भगवान शिव का रूद्राभिषेक

 हर आम और खास के लिए खुले रहते द्वार समिति उपलब्ध कराती है नि: शुल्क सामग्री

संत सतराम दास मिशन और सखी बाबा आसूदाराम सेवा समिति का लगातार चौथा वर्ष

सीहोर। सोमवार से लगातार 30 तीन दिन तक गंगा जल से भगवान शिव का रूद्राभिषेक होगा जिसमें बैठने के लिए शहर के हर आम और खास के लिए द्वार खुले रहेंगे जहां पर रूद्राभिषेक की समस्त सामग्री समिति द्वारा श्रद्धालुओं को नि: शुल्क उपलब्ध कराई जाती है।  स्थानीय सिंधी कॉलोनी स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर पर स्थापित विशाल शिवलिंग पर पिछले तीन वर्ष से संत सतराम दास मिशन और सखी बाबा आसूदाराम सेवा समिति द्वारा रूद्राभिषेक कराया जाता है इस वर्ष भी सोमवार 10 जुलाई से रूद्राभिषेक का श्रीगणेश पंडित मनोहर शर्मा और  पंडित शैलेश तिवारी द्वारा किया जाएगा। संत सतराम दास मिशन अध्यक्ष ओम जादवानी और सखी बाबा आसूदाराम सेवा समिति अध्यक्ष नंद किशोर संधानी ने बताया कि भगवान शिव रूद्राभिषेक प्रतिदिन दोपहर  3 बजे से शाम 5 बजे तक रक्षा बंधन के दूसरे दिन तक लगातार  चलेगा  जिसमें कोई भी शिव भक्त अपने  परिवार के साथ अथवा अकेले भी शामिल हो सकता है सभी को रूद्राभिषेक की सामग्री समिति द्वारा नि: शुल्क उपलब्ध कराई जाती है रूद्राभिषेक में किसी भी प्रकार का खर्चा नहीं लिया जाता है। समिति पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि सार्वजनिक रूद्राभिषेक कराने का मकसद लोगों को धर्म से जोडऩा है।

Be the first to comment on "पूरे महीने गंगाजल से होगा भगवान शिव का रूद्राभिषेक"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!