सीहोर आगमन पर ज्योतिराज्य सिंधिया का कांग्रेसजनों ने किया स्वागत

सीहोर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद ज्यांतिरादित्य सिंधिया व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचोरी, क्षेत्रीय विधायक शैलेन्द्र पटेल के साथ ग्राम पालखेड़ी व ग्राम जोगड़ाखेड़ी मृतक किसानों के परिजनों से मिलने जाते समय सीहोर के झागरिया चौराहा हाईवे पर सीहोर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया एवं सीहोर की राजनीति व किसानों की समस्याओं से  अवगत कराया। इस अवसर पर श्री सिंधिया ने सभी कांग्रेसजनों को आगामी चुनाव में एकजुट होकर काम करने का आव्हान किया एवं किसान व गरीबों के हित में लड़ाई लडक़र उन्हें न्याय दिलाने को कहा।
   
इस अवसर पर प्रमुख रुप से उपस्थितजनों में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ओम वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष ग्रामीण बाबूलाल परमार, दामोदर राय, अजीत सिंह आष्टा, भूरा यादव, राजेन्द्र ठाकुर, रुकमणी रोहिला, तुलसीराम पटेल, डॉ. अनीस खान, सीताराम भारती, मूलचंद राठौर, ओम बाबा, सुश्री रुकमणी रोहिला, हनीफ कुरेशी, नवेद खान, मुकेश ठाकुर, राजाराम बड़े भाई, भगत सिंह तोमर, रघुवीर सिंह दांगी, मुन्ने चाचा, रवि धूत, आसिफ अंसारी, भरत वारिया, नट्टु कुशवाह, जगन्नाथ कुशवाह, वीरसिंह परमार, संजय परमार, राजपाल ठाकुर, राजेन्द्र राजपूत, सुरेश गुप्ता, नरेन्द्र खंगराले,  आरती खंगराले, दशरथ परमार,श्रीमति आशा गुप्ता, लीलाबाई सेन, अवधेश परमार, मुकेश यादव, विकास मेवाड़ा, गोलू मेवाड़ा, रमेश परमार आदि अनेक कांग्रेसजनों द्वारा स्वगात किया गया।

Be the first to comment on "सीहोर आगमन पर ज्योतिराज्य सिंधिया का कांग्रेसजनों ने किया स्वागत"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!