कॉलेज के बीज प्रौद्योगिकी और जैव संरक्षण इकाई में लगी आग, नहीं हैं अग्नि श्यामक उपकरण

 

 आग से जले कम्प्यूटर, प्रिंटर और फोटोकॉपी मशीन

सीहोर। शहर के आरएके कृषि कॉलेज में आग लग जाने से केंद्र प्रभारी के कक्ष में रखे उपकरण जल कर खाक हो गए। कॉलेज समिति ने केंद्र का निरीक्षण हुए नुकसान का आकलन किए जाने को कहा है। अनुमान लगाया जा रहा है करीब एक लाख रुपए के उपकरण जले हैं।

जानकारी अनुसार कॉलेज के बीज प्रौद्योगिकी और जैव संरक्षण के प्रभारी के कक्ष में शुक्रवार की रात आग लग गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शार्ट सर्टिक के कारण लगी है। शनिवार की सुबह जब केंद्र के कर्मचारियों ने आकर देखा तो उन्हें केंद्र में जलने की बदबू आ रही थी। कर्मचारियों ने पूरे केंद्र को देखा तब केंद्र प्रभारी डॉ. यासीन शेख के कक्ष में रखे उपकरण जल गए थे। उनके कक्ष में रखा कंप्यूटर, प्रिंटर, फोटोकॉपी मशीन और एसी जल कर खाक हो गया। पूरा रूम काला हो गया था। उपकरण प्लाटिक के होने के कारण पिघल गए थे और पूरे रूम कें जला हुआ काला प्लास्टिक फैला हुआ था। कंप्यूटर एक खिड़की के पास रखा था। गर्मी के कारण खिड़की में लगे कांच भी चटक गए।

डॉ. यासिन शेख ने बताया कि उनके कक्ष में रखा कंप्यूटर और एसी जल जाने से आर्थिक नुकसान हुआ है, लेकिन कंप्यूटर में रखा डाटा सुरक्षित है। डॉ. शेख ने बताया कि उनके कम्प्यूटर में जो डाटा होता है वह वे ई-मेल से दूसरे लोगों को भेजते हैं। साथ ही केंद्र के दूसरे कम्प्यूटरों में भी वह डाटा होता है।

Be the first to comment on "कॉलेज के बीज प्रौद्योगिकी और जैव संरक्षण इकाई में लगी आग, नहीं हैं अग्नि श्यामक उपकरण"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!