मुस्लिम समाज व वोहरा समाज ने एक ता के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

सीहोर। आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय वोहरा मस्जिद कसाई मण्डी मछली बाजार से 15 अगस्त जश्र ऐ आजादी का जुलुस शान और शोकत के साथ वोहरा समाज व मुस्लिम समाज ने एकता के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में वैंड बाजो पर राष्ट्रीय गीत गाते एवं ढोल पर नौजवान थिरकते हुये सैकड़ो लोगो के साथ जूलुस निकाला गया। जुलुस में वोहरा समाज के लोग और मुस्लिम समाज के सैकड़ो नौजवानों ने शिरकत की। तिरंगा यात्रा जुलुस का नेतृत्व हनीफ उर रहमान, मन्नान अली, लईक उर रहमान, अब्दुल भाई, शब्बर सेफी, खाईद जोहर,अनीस उर रहमान , बुरहान उदद्ीन भोला, लतीफ उर रहमान , मुस्लिम त्यौहार कमेटी अध्यक्ष अफजाल पठान, अजीज चाचा ने की। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा और हार फूलों से स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा कसाई मण्डी से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुख्ता मस्जिद कस्बा में समाप्त हुई।

यात्रा में प्रमुख रूप से शमीम अहमद पार्षद, इरफान वेल्डर, इरशाद पहलवान पार्षद, आरिफ पहलवान पार्षद, शफीक बाबा पार्षद आदि। यात्रा में समापन अवसर पर हनीफ उर रहमान , अफजल पठान, मन्नान अली, अब्दुल भाई, शमीम पार्षद ने जुलुस में आये सभी  लोगों का आभार व्यक्त किया।

Be the first to comment on "मुस्लिम समाज व वोहरा समाज ने एक ता के साथ निकाली तिरंगा यात्रा"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!