बच्चो ने दी मनमोहक नृृत्य की प्रस्तुति देकर देर रात तक समा बांधा भक्ति गीतो पर खेला महिलाओ ने उल्लास का गरबा

सीहोर। भक्ति गीतो पर जब नगर की नन्ही-नन्हीं प्रतिभाओ ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की तो उपस्थित दर्शको का मन मोह लिया और दर्शको ने जमकर तालियां बजाकर बच्चो का उत्साह बड़ाया। मौका था सीहोर सांस्कृतिक मंच की महिला इकाई द्वारा आयोजित एक दिवसीय सांस्कृतिक संध्या का जो मंगलवार को नगर के स्वर्णकार धर्मशाला में आयोजित की गई थी। जिसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और नगर की प्रतिभाओ ने एक से बडक़र एक मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियों ने देर रात तक मन मोहा और भक्ति गीता पर नगर की महिलाओं ने उल्लास का गरबा खेला। सर्व प्रथम माँ दुर्गा के चित्र के समक्ष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस आई थाना कोतवाली सीहोर सुश्री विनीता विश्वकर्मा, विशेष अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी हरिश चन्द्र अग्रवाल एंव वरिष्ठ समाजसेवीका श्रीमति सरोज सोनी, सांस्कृतिक मंच कि महिला इकाई कि अध्यक्ष मंजू अग्रवाल, सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, गा्रमीण अध्यक्ष रघुवीर सिंह दांगी, श्रीमति मोहिनी अग्रवाल, शालिनी महेश्वारी, हेमलता राठौर ने दीप प्रज्जवलित कर विधिवद्ध कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात नगर के युवा कथा वाचक पं. हर्षित शास्त्री द्वारा वेद मंत्रो के साथ पूजा अर्चना व आरती कराई। मंच पर उपस्थित अतिथियों का सांस्कृतिक मंच के सदस्यों व पदाधिकारीयों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
स्वास्थ्य और संस्कार पर भी ध्यान दें पालक- विश्वकर्मा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुश्री विश्वकर्मा ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में लोग बच्चो की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें रहे है, लेकिन उनके स्वास्थ्य और संस्कार विहीन शिक्षा का  कोई मोल नहंी होता है। इस लिए सबसे पहले बच्चो के स्वास्थ्य और उनके संस्कार पर ध्यान देना जरूरी है। सांस्कृतिक मंच हमारी सांस्कृती और संस्कार के लिए नगर जो कार्य कर रहा है वह प्रसन्नय है। मै उनके प्रयासो की सर्हाना करती हूॅ आज यह सांस्कृतिक संध्या का बहुत अच्छा पारिवारिक माहोल में हमे अपनी परम्परा और संस्कृति के  बारे में काफी कुछ देखने को मिला। श्रीमति सोनी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सांस्कृतिक मंच शहर की पहचान बन चुका है।
सेल्फ का रहा क्रेज
सांस्कृतिक संध्या के दौरान महिलाओ व युवतियों में सेल्फी लेने का भी खूब के्रज आयोजन स्थल पर नजर आया। महिलाओ ने डांडियां करते हुए अपने-अपने मोबाईल से सेल्फी लेते नजर आई, वहीं मंच के सामने व अतिथियो के साथ कई परिवार सहित खड़े होकर युवक-युवतियो ने मोबाईल से फोटो लिये और कार्यक्रम के मनमोहक नजारो को सेल्फी के माध्यम से मोबाईल में केद किए और कुछ  ने तो विडियो, फोटो, फेस बुक और वोडसेप पर भी शेर किए।
नजर आई गुजराती संस्कृति की झलक 
 आयोजन स्थल पर महिला युवतियां गुजराती डांडिया के परिधन मे भी तैयार होकर आई थी। उन्होने अपने परिवार सहित इस सांस्कृतिक संध्या का आनन्द उठाया। वहंी सीहोर मे गुजरात के मूल निवासी परिवारो ने भी धूम धाम से गरबा किया।
महिला संगठनो कि भी रही उपस्थिति
सांस्कृतिक मंच के आमंत्रण पर शहर के कई महिला संगठनो को भी आमंत्रित किया गया था। जिसमें शहर कि महिलाओ द्वारा संचालित, सामाजिक व धार्मिक संगठनो की महिलाऐं भी बड़ी संख्या में उपस्थित हुई और कार्यक्रम को सराहा।
इन्हे मिले पुरूस्कार
सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या मे शहर की कई प्रतिभाओ ने अपनी प्रतिभा का जौर दिखाया और आयोजन को सराहा कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा साक्षी गुप्ता, सानीका महेश्वरी, रीया कनेरिया, समिक्षा कसोटिया, रिशिका देशराज को एकल नृत्य एवं संस्कार गरबा दल के शिक्षिका कु.. स्वाती देशराज, संरक्षक मुकेश देशराज, संयोजक शोपनील देशराज, रिशिका देशराज, पल्लाबी सिंह, रीया कनेरिया, हर्षिता कुशवाह, रंजना कुशवाह, सलोनी वेदी, रीया, पलक, मुश्कान, खुशी, प्रिया को अतिथियो द्वारा पुष्प माला पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रोत्साहित्य किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शालिनी महेश्वारी द्वारा किया गया। स्वागत भाषण संस्था की मोहिनी अग्रवाल ने दिया और अन्त में आभार संस्था अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने माना ।
देर रात तक चला फरमाहिशो का दौर
एकल और सामुहिक नृत्यो ने यह उपस्थित जन समूह को मुग्ध कर दिया। वहीं भजनो के दौर भी चलते रहे। देवी गीतो पर भक्तिमय माहोल रहा। इस दौरान उपस्थित महिलाऐं गरबा गीतो पर देर रात तक गरबा करती नजर आई।  डीजे की धुन पर बज रहे भजनो ने श्रृोताओ को झूमने को मजबूर किया। 

Be the first to comment on "बच्चो ने दी मनमोहक नृृत्य की प्रस्तुति देकर देर रात तक समा बांधा भक्ति गीतो पर खेला महिलाओ ने उल्लास का गरबा"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!