डॉ जैन भारत शिक्षा रत्न आवार्ड 2017 से सम्मानित

सीहोर, अखिल भारतीय सोयबीन अनुसंधान , प्रोजेक्ट , आर ए के कृषि महा विद्यालय सीहोर में कार्यरत डॉ आर सी जैन ,  वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं प्रोफेसर को मृदा विज्ञान ,उर्वरक तकनीकी , प्राथमिक एवं शूक्ष्म पोषक तत्व प्रबंधन , एवं इनकी  फसलों पर अनुक्रिया ,  एवं जैव उर्वरक तकीनीकी(अर्बस्कुलर, माइकरोराइज़ल, फनजाई, एव पीजीपीआर )  के क्षेत्र में विगत 33 वर्षो से अन्तराष्ट्रिय , राष्ट्रीय स्तर पर अनुसंधान , कृषक उन्नयन  ,  छात्र उन्नयन, वैज्ञानिक समुदाय , सामाजिक उन्नयनऔर विस्तार सेवाओं हेतु सतत जीवन पर्यंत अनुसंधान , शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान उपलब्धियों के प्रस्तुति करण हेतु ग्लोवल सोसाइटी (1860) नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में एक भव्य कार्यक्रम में दिनाँक 07 .10.2017 को केन्या के  हाई कमीशन मंत्री  कैरिको सैमुअल , पूर्व डिप्लोमेट एम्बेसेडर (आईएफएस) डॉ व्ही बी सोनी ,डायरेक्टर ,इंस्टीटूट ऑफ यू एन यूनेस्को स्टडीज, डॉ एसएस भाखरी  ने भारत शिक्षा रत्न अवार्ड 2017 प्रथम से आकर्षक ट्रॉफी और प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया, जिससे सीहोर और कृषि महा विद्यालय ( राजमाता कृषि विश्व विद्यालय ग्वालियर) का राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर गौरव बढ़ा है। उपस्थित अंतराष्ट्रीय , राष्ट्रीय वैज्ञानिकों  , कुलपती,  डॉ ए के सिंह (राजमाता विजयाराजे सिन्धिया कृषि विश्व विद्यालय ग्वालियर ) अधिष्ठाता कृषि संकाय , डॉ (श्रीमती) मृदुला बिल्लोरे , निदेशक ,अनुसंधान डॉ बी एस वघेल , कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ राजेश वर्मा , मित्रों औऱ जन समुदाय ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाईंयां  और मंगल शुभ कामनाएँ दी ।

Be the first to comment on "डॉ जैन भारत शिक्षा रत्न आवार्ड 2017 से सम्मानित"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!