मुन्ना जायसवाल ने दुर्गा कालोनी में 21 हजार दीपक जलाकर मनाया दीपोत्सव दीपावली पर्व पर वार्ड क्र. 14 को किया रोशन

सीहोर। दीपावली पर्व के चलते शहर भर में जगह जगह दिए जलाक र लोगों ने अपने-अपने घरों को रोशन किया था। मगर एक जगह ऐसी भी थी जहां दीपों का त्योहार दीपावली के पावन पर्व पर समाज सेवी मुन्नालाल जायसवाल  के द्वारा वार्ड क्र. 14, दुर्गा कालोनी में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर सभी वार्ड वासियों को एकत्रित कर मिलजुल क र सडक़ से लेकर अंधेरी गलियों को भी रोशन क र दिया। एक साथ जब इतने दिए जले तो अपने आप नजारा देखने लायक बन गया। शहर के दुर्गा कालोनी के रहवासियों ने मिलकर अनोखी दिवाली मनाई है। जहां इस दिन लोग अपने घर को ही रोशन करते है मगर इस क्षेत्र के लोगों ने एक मिशाल पेश करते हुए लगभग दो हजार दीपक एक साथ जलाए थे। जिसके कारण कालोनी के घर आंगन के साथ ही वह सडक़ और गली भी रोशन हो गई। एक साथ इतने दिए जलते देखकर लोगों का कहना था की इस से बडिय़ा दिवाली पहले कभी नही देखी है। ऐसे अनुठे सामाजिक कार्य को देखकर रहवासियों ने श्री मुन्ना जायवाल का धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि वरिष्ठ समाज सेवी गौरव सन्नी महाजन थे।
इस अनोखी दिवाली बनाते समय सन्नी महाजन, मुन्नालाल जायसवाल, मनीष जायसवाल, मूलचंद छाया, सेवा यादव, शंकरलाल छाया, प्रीतम, विकास भावेस, शतीष, चैन सिंह दोहरे, श्यामलाल दोहरे, अनुप जायसवाल, मुलचंद, कमल किशोर शर्मा, हरिसिंह चावड़ा, नवल किशोर, मोहन विश्वकर्मा, गुलाब मिणा, सुरेश विश्वकर्मा, महेश मेवाड़ा, दिनेश राठौर, विशाल राठौर की भूमिका अहम रही है।

Be the first to comment on "मुन्ना जायसवाल ने दुर्गा कालोनी में 21 हजार दीपक जलाकर मनाया दीपोत्सव दीपावली पर्व पर वार्ड क्र. 14 को किया रोशन"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!