16 का दूल्हा + 71 की दुल्हन = अंधा प्यार

इंटरनेट डेस्क। किसी ने सही कहा है कि प्यार अंधा होता है। जब किसी से प्यार होता है तो ना ही उम्र आड़े आती है और ना धर्म या समाज। अब तक आपने प्यार करने वालो के बारें में खूब सुना होगा। लेकिन हम आपकों प्यार की एक ऐसी अनोखी कहानी बताने जा रहे है जिसे जानकर आपर हैरान रह जाएंगे। साथ ही अगर आपकों प्यार पर विश्वास नही होता तो वो भी होने लगेगा।

जी हां इंडोनेशिया के एक गांव में 16 साल के एक लड़के ने 71 साल की लड़की से निकाह कर यह साबित कर दिया कि प्यार अंधा होता है। लड़के का नाम सलमत रियाद है और महिला का नाम रोहाया है। महिला के इससे पहले भी दो पति रह चुके है। जिनका निधन हो गया है उसके बाद से महिला पेंशन से अपना जीवन यापन कर रही है।

इंडोनेशिया में लड़​कों की शादी की उम्र 19 साल होना जरूरी है उसके बाद ही उसकी शादी हो सकती है। लेकिन धर्म के आधार पर भी वहां कुछ नियम हैं, जिसके चलते दोनों ने शादी की है, जिसकी मान्यता राज्य द्वारा नहीं मिलती।

इस शादी को लेकर काफी लोगों को परेशानी थी। लेकिन दोनों एक दुसरे से बेहद प्यार करते थे। साथ उन्होने शादी नही होने पर आत्महत्या की धमकी भी दी थी।

कई लोगों का मानना है कि इनकी शादी की वजह प्यार नही है बल्कि कुछ और कारण है। दोनों गरीब हैं, सलमत ने रीहाया के परिवार को 1000 रुपये मेहर के नाम पर भी दिए हैं।

Be the first to comment on "16 का दूल्हा + 71 की दुल्हन = अंधा प्यार"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!