एक कन्या के साथ भव्य तुलसी विवाह का किया जाएगा आयोजन

31 अक्टूबर को निकाली जाएगी श्री नारायण की बारात
तीन दिवसीय तुलसी नारायण विवाह एवं कथा के संबंध में बैठक का आयोजन
सीहोर। शहर के इतिहास में पहली बार श्री शारदा भागवत एवं ज्योतिष सेवा संस्थान के द्वारा तीन दिवसीय तुलसी नारायण विवाह एवं कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम के सूत्रधार आचार्य पंडित हर्षित शास्त्री के नेतृत्व में शहर के ब्राह्मण धर्मशाला में महिला मंडल की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनेक महिला मंडलों ने भाग लिया।
इस संबंध में आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि आगामी 29 अक्टूबर से शहर के खजांची लाइन स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में होने जा रहे इस कार्यक्रम में रविवार को श्री गणेश स्थापना एवं पूजन, श्री नारायण लक्ष्मी स्थापना एवं पूजन, श्री नारायण लक्ष्मी अभिषेक और दो बजे से चार बजे तक श्री नारायण तुलसी कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 30 अक्टूबर को श्रीनारायण लक्ष्मी तुलसी सहस्त्र अर्चना और आगामी 31 अक्टूबर को श्री नारायण बारात का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सभी के सहयोग से एक कन्या का विवाह किया जाएगा। आचार्य पंडित हर्षित शास्त्री के द्वारा पूर्ण विधि-विधान से शहर के इतिहास में होने वाले दिव्य तुलसी विवाह की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। बैठक में ब्राह्मण समाज महिला मंडल अध्यक्ष, माहेश्वरी समाज महिला मंडल अध्यक्ष, अग्रवाल समाज महिला मंडल अध्यक्ष, भावसार समाज महिला मंडल अध्यक्ष, मारवाड़ी समाज महिला मंडल अध्यक्ष, सोनी समाज महिला मंडल अध्यक्ष ने उपस्थित होकर उक्त कार्यक्रम की रूप रेखा को समझकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Be the first to comment on "एक कन्या के साथ भव्य तुलसी विवाह का किया जाएगा आयोजन"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!