रेड रिबन क्लब रक्तदान कर बचाई जान

सीहोर : स्थानीय आर. ए. के कृषि महाविद्यालय, सीहोर के रेड रिबन के छात्र बी. एस. सी, (कृषि )  तृतीय वर्ष के छात्र पवन उलालिया द्वारा  आज जिला अस्पताल सीहोर में जाकर रानी  बाई पति लखन सिंह जो की जिला अस्पताल सीहोर में भर्ती है व उनकी डिलेवरी होने पर उनका ऑपरेशन होना है व उन्हे तीन यूनिट रक्त की आवश्यकता थी जिसमे से दो यूनिट की पूर्ती  हो चुकी थी परन्तु उन्हें एक यूनिट रक्त और चाहिए था I इस स्थिति में फोन से वार्तालाप करने पर  महाविद्यालय के छात्र घनश्याम बामनिया द्वारा अपने साथी पवन उलालिया को लेकर गए और पवन उलालिया ने एक यूनिट रक्त दान किया जिससे पीड़िता का सफलता पूर्वक ऑपरेशन हो सका I  उनके इस कार्य को देखते हुए  महाविद्यालय के  अधिष्ठाता डॉ राजेश वर्मा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डी. के रैदास व छात्र  हिमांशी कुशवाहा,महिमा श्रीवास्तव, अनुभव खंडेलवाल अभिनव नेमा, अनामिका शर्मा, रागिनी ठाकुर, शुभम कीर, राहुल पहाड़े जीवन राठौर, करिश्मा लोधी, बबलू वास्केल आदि ने  उनके इस काम की सराहना की !

                                            

                                              

 

                             

                                                      

Be the first to comment on "रेड रिबन क्लब रक्तदान कर बचाई जान"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!