म.प्र. नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ के आव्हान पर दिनांक 20 अप्रैल 2018 को एक दिवसीय कामबंद हड़ताल शत्प्रतिशत सफल

सीहोर। प्रदेश की नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषदों में कार्यरत् कर्मचारियों की वर्षो से लंबित मांगों का निराकरण नहीं किये जाने से कर्मचारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेन्द्रसिंह सोलंकी एवं प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा घोषित चरणबद्ध हड़ताल के संबंध में दिनांक 20.04.2018 को नगर पालिका परिषद् सीहोर के समस्त कर्मचारी कामबंद हड़ताल पर रहे,
जिससे निकाय का आवष्यक कामकाज प्रभावित हुआ। आयोजित कामबंद हड़ताल में नगर पालिका परिषद् सीहोर कार्यालय के प्रमुख द्वार पर सभी कर्मचारी उपस्थित हुये तथा अपनी जायज मांगों की स्वीकृति के संदर्भ में गगन भेदी नारे लगाते हुये प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री  श्री शिवराजसिंह चौहान सहित विभागीय मंत्री माननीय श्रीमति माया सिंह एवं विभाग के प्रमुख सचिव तथा आयुक्त श्री विवेक अग्रवाल को नारों के माध्यम से सचेत किया है कि यदि निकाय कर्मचारियों को सातवां वेतनमान का लाभ बिना किसी शर्त के पूर्व से प्रावधानित 65 प्रतिशत की स्थापना व्यय तथा सफाई कर्मचारियों के मामलों में पूर्व से प्रावधानित 75 प्रतिशत की स्थापना व्यय के अनुसार आदेश जारी किये जावे, इसी प्रकार निकाय कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ दिये जाने सहित मांगों का निराकरण यदि नहीं किया गया तो प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों के कर्मचारी आगामी 28 अप्रैल 2018 को संचालनालय का घेराव करेंगे तथा यदि इसके बाद भी विभाग की कुम्भकरणी नींद नहीं खुली तो 01 मई 2018 से प्रदेश में अनिष्चितकालीन हड़ताल होगी और इसमें नगर की आवष्यक सेवायें जैसे – जलप्रदाय, सफाई, बिजली सहित नागरिकों के छोटे-छोटे कार्य भी नहीं होंगे और उसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व शासन का होगा। 
आज के आयोजित कामबंद हड़ताल में नगर पालिका कर्मचारी संघ सीहोर के जिला अध्यक्ष श्री संजय शुक्ला, इकाई अध्यक्ष श्री भगवानदास राजपूत, उपाध्यक्ष श्री सत्यनारायण सोनी, कार्यकारिणी सदस्य श्री भगवतसिंह बैस, महेशचन्द्र जाटव, टीकमचन्द्र अग्रवाल, मुकेश राठौर, कमोद सिंह, आनन्द कुशवाह, जितेन्द्र श्रीवास्तव, रमेश यादव, रमेश चौधरी, नरेन्द्रसिंह सोलंकी, नईमुलस्लाम, बाबूलाल वर्मा, संतोश चन्द्रवंशी, परमानन्द उपाध्याय, मंजूर अली, चन्द्रप्रकाश राठौर, राजेन्द्र परमार, राजेन्द्र सोनी, मोहन परमार, अशोक शर्मा, करणसिंह ठाकुर, हरीश सोलंकी, राजेश सूर्यवंशी, मोहनलाल सैनी, रजनी शर्मा, किरण पटेल, आषा जोशी, साजदा खानम, अशोक राठौर, मसरूर अली, राजेन्द्र, विनोद यादव, राजेश दुबे, राजेश गुप्ता, विष्णु प्रजापति, संतोश पाराशर, अमरलाल सोनी, नेतराम राठौर, रजिया सुल्तान, कृष्णा तिवारी, पुष्पाराय, सकीना बी, मेहरूद्दीन, चन्द्रविभा शर्मा, विनोद बोयत, विशवेन्द्र सिंह, मनीष सोनी, अर्चना शुक्ला सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Be the first to comment on "म.प्र. नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ के आव्हान पर दिनांक 20 अप्रैल 2018 को एक दिवसीय कामबंद हड़ताल शत्प्रतिशत सफल"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!