भोपाल की लुगाई ने की बेवफ़ाई , 50 हज़ार लेकर पुराने आशिक़ के साथ हुई चंपत

ताजा ताजा दूल्हे के दिल टूटने का मामला आया सामने !!

 

मेरोज़ अख्तर की दिल तोड़ ब्रेकिंग रिपोर्ट   ….

 


Bhopal निक़ाह के बाद 24 घंटे में ही दुल्हन कीमती जेवरात और नगदी 50 हज़ार ले नए-नवेले दूल्हे के साथ दगा कर पुराने यार का हाथ थाम हुई नौ दो ग्यारह। मामला कुछ यूं हुआ बाग़ फ़रहत अफज़ा के निर्धन परिवार में निवास करने वाली एलीना नामक लड़की का 48 घंटे पहले ही निकाह हुआ था। दुल्हन के परिवार की आर्थिक तंगी को देख दूल्हे वालों ने दहेज में फूटी कौड़ी भी नहीं ली और साथ में दुल्हन के लिबास से लेकर शादी की अन्य जरूरतों को भी दूल्हे पक्ष के द्वारा पूरा किया गया था।

अक्सर दुल्हे को भाग जाने की खबर अपने सुनी होगी लेकिन इस बार थोड़ा उल्टा हुआ है। इस बार राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में शादी के मंडप से दुल्हल के भाग जाने का मामला समाने आया है। सूचना है कि बीते रविवार की रात कोहेफिजा थाना क्षेत्र में विवाह के दौरान शादी के मंडप से दुल्हन कीमती जेवरात और नगदी 50 हज़ार रुपए लेकर फरार हो गयी।

जानकारों ने बताया कि बाग़ फ़रहत अफज़ा के निर्धन परिवार में निवास करने वाली एलीना नामक लड़की का 48 घंटे पहले ही निकाह हुआ था। दुल्हन के परिवार की आर्थिक तंगी को देख दूल्हे वालों ने दहेज में कुछ नहीं लिया। दुल्ह पक्ष के परिजन ने दुल्हन के लिबास से लेकर शादी की अन्य जरूरतों को पूरा किया। लेकिन शादी के 48 घंटे बाद ही मौका मिलते ही दुल्हन अपने यार के साथ भाग गई।

जानकारी के मुताबिक सूचना है कि युवती किसी और से शादी करना चाह रही थी। लेकिन परिजनों ने ऐसा नहीं किया, शादी की रात ये बात युवती को ठीक नहीं लगी। निकाह के बाद दुल्हे और दुल्हने के परिजन में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना गंभीर हुआ की लड़ाई तक की नौबत आ गई। बाद में आसपास के लोगों ने मामले को शांत कराया।

सूत्रों की माने तो युवती कीमती जेवरात और नगदी 50 हज़ार रुपए रुपे लेकर भागी है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद ही इस मामले की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पूरे मामले की बिना जांच के कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

शादी वाले दिन दुल्हन के भाग जाने की सूचना मिलते ही वर पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। इस बीच कुछ देर के लिए दोनों पक्षों में गहमागहमी की स्थिति बन गई। हालांकि लोगों के बीच बचाव के बाद दोनों पक्ष कोहेफिजा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर युवती की खोजबीन में जुट गई है।

मेरोज़ अख्तर की दिल तोड़ ब्रेकिंग रिपोर्ट   ….

Be the first to comment on "भोपाल की लुगाई ने की बेवफ़ाई , 50 हज़ार लेकर पुराने आशिक़ के साथ हुई चंपत"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!