भोपाल। मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में आज एक महिला ने अपनी दो बच्चियों की निर्मम हत्या कर खुदकुशी का प्रयास किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार छावनी पठार क्षेत्र की रहने वाली सविता बाई ने सुबह धारदार हथियार से अपनी पुत्री कंचन (07) और आरती (05) की निर्मम हत्या कर दी और इसके बाद वह फांसी के फंदे पर झूल गयी।
महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में अभी घटना के कारणों को खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Be the first to comment on "2 बच्चियों की हत्या कर महिला ने किया खुदकुशी का प्रयास"