जनता कांग्रेस भाजपा को जड़ से उखाड़कर फेकेगी

अब प्रदेश भर में जनता आप की सरकार बनाएंगी 
 
सीहोर।  आम आदमी पार्टी के विधानसभा के प्रत्याशी कृष्णपाल सिंह बघेल ने चाणक्यपुरी से लेकर कोतवाली चौराहा सहित मुख्य बाजार में जनसंपर्क किया। आप प्रत्याशी बघेल ने जनसंपर्क के दौरान पत्रकारों और जनता को संबोधित करते हुए कहा की विधानसभा में आम आदमी पार्टी को जनता चुनने जा रहीं है प्रदेश में आप की सरकार बनने जा रहीं है। जनता भाजपा और कांग्रेस की सरकारों को देख चुकी है। भाजपा ने जनता को ठगा है कांग्रेस ने भी घोटले और भ्रष्टाचार हीं दिया है। दिल्ली मेंं आप की सरकार नागरिकों को हर सुविधा मिल रहीं है मध्य प्रदेश से बिजली खरीद कर दिल्ली में नागरिकों को बिजली सस्ती दी जा रहीं है जबकी प्रदेश के नागरिकों के बिजली बिल हजारों रूपए के आ रहे है। 
महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी होगी
बघेल ने कहा की विधानसभा में इस बार आप का विधायक हीं होगा। आप की सरकार हीं प्रदेश की बिगड़ी शिक्षा,स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त करेगी। किसानों मजदूरों को उनका हक देगी। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी होगी। आप प्रत्याशी ने बड़ी संख्या में समर्थक महिलाओं और युवाओं के साथ सराय, बड़ा बाजार, चरखा लाईन, सर्राफ बाजार,पान चौराहा गांधी रोड, सहित लीसा टाकिज, तहसील चौराह, कस्बा, दुल्हाबादशाह क्षेत्र में दुकानों घर पर पहुंचकर जनसंपर्क किया। इस दौरान अनेक नागरिकों ने आप प्रत्याशी बघेल का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। आम जनता ने आप को समर्थन देने का आश्वासन दिया । 
यह कार्यकर्ता रहे शामिल 
जनसंपर्क के दौरान आप कार्यकर्ता  एच पी मल्होत्रा, नारायण गौस्वामी ,राजेश विश्वकर्मा, जितेंद्र, करण सिंह ,सुशील विश्वकर्मा, डॉ. दिलीप सिंह दांगी , विशाल मालवीय, राजेश मालवीय,अशोक बैरागी,शिवनारायण लौधी,क्रिश चौरसिया ,प्रदीप विश्वकर्मा, सुंदरलाल विश्वकर्मा, राजू मालवीय ,रईस खान , सईद खान ,गणेश राय , जोगेंद्र सिंह ,जितेंद्र त्यागी, रूपेश माहेश्वरी ,संदीप कोहली ,उमेश राय,विश्राम भाई, रामभरोस गौड़,राजेश कुमार,अरविन्द कुशवाह,किशन मोहन ,विनोद साहू ,रामबाबू गुर्जर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

Be the first to comment on "जनता कांग्रेस भाजपा को जड़ से उखाड़कर फेकेगी"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!