37 साल की उम्र में ही दिया 38 बच्चों को जन्म

इंटरनेट डेस्क। ये दुनिया बहुत ही अजीबोगरीब रहस्यों और लोगों से भरी हुई है। इस धरती पर कुछ लोगों की हरकते, कारनामें आदि हमारें लिए बहुत ही चौंकाने वाली होती है। अजीबोगरीब इस दुनिया में कई चीजे और इंसान आपको ऐसे मिलेंगे जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है। आपने कई बार सुना होगा कि एक पुरूष के 50या इससे अधिक संताने होती हैं। पुरूषों के तीन या चार शादियां करने के कई मामले सामने आए हैं। लेकिन अफ्रीकी देश युगांडा में एक महिला ने 24 साल में 38 बच्चों को जन्म दिया है। जी हां, हम बात कर रहे है युगांडा में रहने वाली मरियल नाबातांजी की।

मरियम नाबातांजी 37 साल की उम्र में 38 बच्चों को जन्म दे चुकी है। आपको बता दें कि नबातांजी की बहुत कम उम्र में ही शादी हो गई थी और वह जब 13 साल की थी तब पहली बार मां बनी थी। युगांडा के मुकोनो डिस्ट्रिक्ट के कबिम्बिरी गांव में रहने वाली मरियम को वहां सब बच्चे पैदा करने की मशीन कहते हैं।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मरियम ने छह बार जुड़वा, चार बार तीन और तीन बार चार-चार को जन्म दिया है। उन्होंने केवल दो बार ही एक एक बच्चे को जन्म दिया है। मरियम बताती हैं कि उनके पिता के अलग अलग महिलाओं से कुल 45 बच्चे थे। मरियन का कहना है कि उसका पति कोई मदद नहीं करता है। मरियम के बच्चों को अपने पिता का चेहरा भी याद नहीं है। वो अपने बच्चों की देखभाल में मरियम का साथ नहीं देता। मरियम का सबसे बड़ा बेटा 23 साल का है और उसने आखिरी बार अपने पिता को तब देखा था जब वो 13 साल का था।

बताया जाता है कि मरियम ने डॉक्टर्स से बर्थ कंट्रोल को लेकर सलाह भी ली थी, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें ऐसा नहीं करने की सलाह दी। दरअसल मरियम की बॉडी में इतने अंडाणु उत्पन्न होते हैं, कि अगर वो मां नहीं बनेंगी, तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। हालांकि ड़ॉ चार्ल्स किगगुंडु के मुताबिक उन्हें गलत सलाह दी गई है और कुछ तरीकों को अपनाने से उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचता।

Be the first to comment on "37 साल की उम्र में ही दिया 38 बच्चों को जन्म"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!