6 जगहें जहाँ आपको मिल सकता है आपका जीवनसाथी!

कहते हैं प्यार कहीं भी किसी से भी हो जाता है। लेकिन आज के समय में अच्छे लड़के जल्दी मिलते कहां है ये भी एक टेंशन हैं। लेकिन घबरिए मत प्यार को खोजना इतना मुश्किल भी नहीं जितना आप सोच रहें। दरअसल आज हम आपको बताने वाले हैं वो 6 जगहें जहाँ आपको आसानी से मिल सकते/सकती हैं आपकी पसंद के लड़के या लड़कियां। जी हाँ फिर देर किस बात की —

ऑफिस की चार दिवारी में ऑफिस में आप दिन के लगभग 8 घंटे बिताते हैं, वहां सबके साथ घुलते मिलते हैं, बात करते हैं, लंच करते हैं और तब जाकर वापस अपने घर आते हैं। ऑफिस में आप किसी को बहुत करीबी से समझ सकते हैं, जान सकते हैं। यहाँ आपको आपका प्यार मिलने की संभावनायें सबसे ज्यादा रहती हैं।

घरेलू शादी या दोस्त की शादी के मौके पर भारत में शादी तो एक बड़े उत्सव के रूप में मनाई जाती है. दूर-दूर से परिवार वाले यहाँ आते हैं। आप अगर यहाँ जाते हैं तो आपको अपनी पसंद की लड़की या लड़का यहाँ बड़ी आसानी से मिल सकते हैं। और हो सकता है आपका होने वाला प्रेमी, इतना करीबी निकले कि आपको उनसे बात करने में कोई झिझक ही ना हो। अगर आप दोस्त की शादी में गये हैं तो आपको दोस्तों की कोई फ्रेंड(लड़का या लड़की) पसंद आ जाए तो बात ही बात में आपकी भी नत बन ही जाएगी।

माल की मौजमस्ती में छुपा हो सकता है आपका प्यार जी हाँ, अगर आप में किसी को इम्प्रेस करने का दम है, आप किसी अनजान लड़के या लड़की से बात कर सकते हैं तो आपको आपका प्यार माल में मिल सकता है।

दोस्तों के यहाँ पार्टी में दोस्तों के होने वाली पार्टी में तो आपको जरूर आपका अपना प्यार मिल सकता है। आप जायें और लोगों से मिलें, बातें करें तो देखिये फिर कैसे आपको वो मिल जाते हैं। बस ध्यान रखिये कि वहां आपका व्यवहार बहुत माइने रखता है।

ये जवानी है दीवानी वाला ट्रिप जरूर ट्राई करें आज कल टूरिज्म की दुनिया में इस तरह के टूर बना दिए गये हैं जिनमें अनजान लोग ही हिस्सा ले सकते हैं। इस तरह के टूर में आप 10 से 15 दिन अनजान लोगों के साथ बिताते हैं और हो सकता है आपको कोई समझने लगता है और आपकी बात बन सकती है।

बाबा जी के यहाँ

ये लाइन पढ़कर आपको थोड़ा अटपटा जरूर लग सकता हैं लेकिन बाबा जी के शरण में भी अच्छी अच्छी लड़कियां मिल सकती हैं। अब शाहिद कपूर को ही ले लिए उनकी और मीरा की मुलाकात एक सतसंग के दौरान हुई थी। तो आप क्यों निराश हो रहे हो। जाओ ना बाबा जी की शरण में।

Be the first to comment on "6 जगहें जहाँ आपको मिल सकता है आपका जीवनसाथी!"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!