6 बार पाकिस्तान जा चुका है जासूस शोएब, लड़कियों को भेजता था हाई कमिशन

अपराध शाखा ने जासूसी के आरोप में जिस शोएब को गिरफ्तार किया है, वो 6 बार पाकिस्तान जा चुका है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी नानी का घर वहां होने के चलते वो पाकिस्तान गया था।

फंसने के डर से भाग गया था शोएब

शोएब ने पुलिस को बताया कि बीते 25 अक्टूबर को अन्य दोनों जासूसों के साथ वो भी संपर्क क्रांति में सवार होकर दिल्ली आया था। वो पुरानी दिल्ली के एक होटल में ठहरा थे। वहां से उसने मौलाना और सुभाष को ख़ुफ़िया दस्तावेज देकर मोहम्मद अख्तर से रुपए लाने भेजा था और खुद वो होटल में ही रुक गया था। कुछ देर बाद जब उसने इन लोगों के फ़ोन मिलाये तो वो बंद हो चुके थे। उनके फसने का शक होने पर वो ट्रेन पकड़कर राजस्थान चला गया था।

 

राजस्थान से लेकर आई दिल्ली पुलिस

उधर जब आरोपियों ने शोएब के नाम का खुलासा पुलिस के समक्ष किया तो पता चला की वो राजस्थान चला गया है। अपराध शाखा ने राजस्थान पुलिस की मदद से उसे वहां पकड़वा लिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम राजस्थान गयी और आज तड़के उसे दिल्ली ले आयी। पुलिस आज उसे अदालत में पेश कर उसकी हिरासत मांगेगी। पुलिस तीनो को आमने सामने बिठाकर पूछताछ करेगी

दूतावास में भेजी जाती थी लड़कियां

गिरफ्तार किये गए आरोपियों ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया है कि वो दूतावास में कार्यरत कर्मचारियों के लिए लड़कियों को भेजते थे। हालांकि पुलिस अभी इसे लेकर छानबीन करने की बात कह रही है।

गिरफ्तार किये गए आरोपियों से मिली जानकारी पर पुलिस ने दूतावास में कुछ अन्य लोगों के जासूसी में लिप्त होने की आशंका जताई है। इनके बारे में पता लगाया जा रहा है और इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय को भी दे दी गयी है। शोएब ने पुलिस को बताया कि वो बीते 4 साल से पाक दूतावास में आता जाता रहा है। इस दौरान वहां के कर्मचारियों से उसकी दोस्ती हो गयी और वो उनके लिए रक्षा संबंधी जानकारी जुटाने लगा। पुलिस ने उसके पास से कुछ अहम दस्तावेज और पाक दूतावास का गेट पास बरामद किया है।

Be the first to comment on "6 बार पाकिस्तान जा चुका है जासूस शोएब, लड़कियों को भेजता था हाई कमिशन"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!