BIG BOSS फेम ओम स्वामी की जंतर-मंतर में महिलाओं ने की जमकर धुनाई

रियलिटी शो बिग बॉस में अपने बर्ताव और बयानों को लेकर सुर्खियों में आए ओम स्वामी जो भी करते हैं, वो विवादों में आ जाता है। ताजा मामला जंतर-मंतर का है। यहां ओम स्वामी की कुछ महिलाओं ने मिलकर जमकर धुनाई कर दी। बताया जाता है कि ओम स्वामी ने महिला से कुछ कह दिया था। हालांकि, इस मामले में मंगलवार देर रात तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्ष के लोग आपस में समझौता कर चले गए थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पंजाब से आई एक महिला कई दिनों से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी हुई है। महिला का आरोप है कि पंजाब के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। बाबा ओमजी महाराज पैथर्स पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे थे। आरोप है कि यहां पर बाबा ओमजी महाराज ने महिला से कुछ अपशब्द कह दिए थे।

महिलाओं ने ओम स्वामी के सहयोगी मुकेश जैन को भी जमकर धुना। मुकेश जैन ने एक महिला पर भी हाथ उठाया। लोगों ने मुकेश जैन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

भीड़ को देख स्वामी ओम ने कुर्सी को अपनी ढाल बनाना चाहा। इस बीच मुकेश जैन ने लोगों पर कुर्सी फेंक कर उनका गुस्सा और भड़का दिया। हालांकि, पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

Be the first to comment on "BIG BOSS फेम ओम स्वामी की जंतर-मंतर में महिलाओं ने की जमकर धुनाई"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!