कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में की किसान हित में जमकर की नारेबाजी

                   किसान कांग्रेस ने दरबार के नेतृत्व में दिया ज्ञापन 
                                 किसानों के सिर पर बेटी बेटा की शादी 
                  केंद्रों पर नहीं की जा रहीं उपज की खरीदी
                           भाजपा सरकार में नगदी को तरसा किसान 

pawan vishwakarma For Httvnews.com

सीहेार। गुरूवार को कलेक्ट्रेट में कांग्रेसियों ने किसान हित में जमकर की नारेबाजी की। कांग्रेसजनों ने किसानों के हित में भाजपा सरकार की नीतियों और चना राई मसूर की खरीदी समर्थन मूल्य केंदां्रे पर नहीं करने का विरोध किया।  किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरगोविंद सिंह दरबार के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंच कर कलेक्टर तरूण कुमार पिथोड़े के नाम ज्ञापन सहायक कलेक्टर आदित्य जैन को दिया। 
संयुक्त कलेक्टर श्री जैन को श्री दरबार ने बताया की किसानों के सिर पर बेटी बेटाओं सहित रिश्तेदारी में विवाह आयोजन हो रहे है किसानों को सोयाबीन बोवनी के लिए भी खेत में तैयारियां करनी है पैसे के अभाव में विवाह और कृषि के कार्य अटक गए है। एैसे हालातों में सरकारी खरीदी केंदा्रें पर चना राई मसूर की खरीदी नहीं की जा रहीं है। किसानों का गेंहू भी अधिकांश केंद्रों पर नहीं खरीदा जा रहा है किसानों को नगदी रूपये नहीं मिलने से कर्ज पर पैसा लेना पड़ रहा है। भावांतर में जिन फसलों को चिंहित किया गया है उनकी भी खरीदी मंडी समिति के द्वारा नहीं की जा  रहीं है। जिन किसानों ने पंजीयन कराया है उनके पास भी फसल खरीदी के संदेश नही आ रहे है। कंदो्र के द्वारा खरीदी गई फसल का भुगतान भी समय पर किसानों को नही किया जा रहा है। जिस कारण किसान हैरान परेशान है। कांग्रेसजनों ने प्रशासन से किसानों की परेशानियों का निराकरण करने और समर्थन केंद्रों पर खरीदी के निर्देश देने नगद राशि का भुगतान कराने की मांग की है। इस अवसर पर वारिष्ठ कांग्रेस नेता ओम दीप, जिलाध्यक्ष ओम वर्मा, राजाराम बढ़े भाई, तुलसीराम पटेल, हरपाल सिंह ठाकुर, दामोदर राय, कमलेश कटारे, राजू राजपूत, भूरा राजेश यादव, आशीष गेहलोत, भूपेंद्र सिंह सिसोदिया, बाबूलाल परमार, ईश्वर सिंह चौहान, जगदीश जाखड़, सुरेश निवार, हरनाम सिंह मेवाड़ा, गब्बर सिंह मेवाड़ा, कमर खां, पर्वत सिंह, विकास राजपूत, अरविंद राठौर, सचिन वर्मा, जोहान पटेल, अंकित परमार, बहादुर सिंह, देवराज सिंह, दिनेश अहिरवार, अवदेश परमार, पकंज शर्मा, रमेश ठाकुर, राजेंद्र अहिरवार, बाबू अहिरवार, आकाश धाड़ी, गणेश 
मेवाड़ा, मनीष मेवाड़ा, देवेंद्र ठाकुर, राजाराम परमार, जगदीश नागर, महेंद्र परमार, आकाश खत्री, मनोज राठौर, चेतन परमार आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

Be the first to comment on "कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में की किसान हित में जमकर की नारेबाजी"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!