INDIGO AIRLINES: इंदौर के यात्री को नागपुर भेज दिया, 3 कर्मचारी सस्पेंड |

भोपाल। इंडिगो एयरलाइंस के यात्री प्रबंधन में बड़ी चूक सामने आई है। NEW DELHI से INDORE के लिए बोर्डिंग पास लेकर एक यात्री NAGPUR जाने वाली FLIGHT में चढ़ गया। कर्मचारियों ने बोर्डिंग पास तक नहीं देखा और उसे प्रवेश दे दिया। यात्री नागपुर पहुंच गया तब पता चला कि चूक हो गई है। इसे फ्लाइट की सुरक्षा में भी चूक माना जा रहा है। शुक्रवार को हुई इस घटना की एयरलाइन ने पुष्टि की है। अपने आधिकारिक बयान में इंडिगो ने कहा है कि इस चूक के लिए उसने तीन सुरक्षा कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

इंडिगों ने कहा- यात्री को इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6ई 656 से इंदौर की यात्रा करनी थी। चेक-इन के समय उसे उसी फ्लाइट के लिए बोर्डिंग पास दिया गया था, लेकिन वह गलती से नागपुर जा रही फ्लाइट 6ई 774 में सवार हो गया। इस मामले में पहले और दूसरे नंबर के सुरक्षाकर्मी सहित स्कीपर को आंतरिक जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है।

इंडिगो ने अपने बयान में कहा कि यात्री का सामान इंदौर वाली फ्लाइट से बरामद करके वापस कर दिया गया है। हैरानी वाली बात यह है कि शख्स द्वारा गलत फ्लाइट में सवार होने की घटना का किसी को तब तक पता नहीं चला जब तक कि वह नागपुर नहीं पहुंच गया।

Be the first to comment on "INDIGO AIRLINES: इंदौर के यात्री को नागपुर भेज दिया, 3 कर्मचारी सस्पेंड |"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!