KISS करना कपल को पड़ा भारी, मिली इतनी खतरनाक सजा

विदेशों में किस करना एक सामान्य सी बात हैं। परन्तु पब्लिकसिटी में किस करना अनुचित नहीं माना जाता हैं। वहीं दूसरी और पाश्चात्य सभ्यता में किस को सम्मान और सभ्यता का प्रतीक माना जाता हैं। इनमें में यह करना एक समान्य बात हैं परन्तु हाल ही में एक कपल को किस करने की ऐसी सजा मिली कि आप जानकर आश्र्चय में पड़ जायेंगे। आज हम आपको जिस घटना के बारे में बता रहें हैं, यह आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और काफी लोग इस पर अपने-अपने विचार भी दे रहें हैं। आइये जानते हैं इस घटना के बारे में विस्तार से.

बता दें कि यह सजा अल्जीरियाई मूल के फ्रांस के युवक नसीम अवदी और उसकी गर्लफ्रेंड को दी गई हैं। इस कपल का गुनाह केवल इतना था कि ये लोग गाड़ी में एक दूसरे को किस कर रहें थे। इसी वजह से इन दानों को कोर्ट ने सजा सुनाई है। बता दे कि यह दोनों बालिक हैं। नसीम की उम्र 33 वर्ष है वहीँ उनकी गर्लफ्रैंड की उम्र 44 वर्ष हैं। गर्लफ्रैंड ट्यूनीशिया की निवासी है। यह मामला इतना बढ़ गया है कि ट्यूनीशिया स्थित फ्रांस के दूतावास को इस मामले में दखल देना पड़ गया हैं। इस मामले में नसीम के वकील ने अपनी दलील में कहा है कि दोनों जब क्लब से निकले तो दोनों ने थोड़ी शराब पी हुई थी। इसके बाद वे अपनी गाड़ी में बैठ गए और एक दूसरे को किस करने लगे।

उसी दौरान वहां पुलिस आ गई और पुलिस से उनकी झड़प हो गई। इतना होने के बाद पुलिस उनको पुलिस स्टेशन ले आई। दूसरी और कोर्ट की ओर के वकील ने इस मामले को सार्वजनिक नैतिकता से जोडक़र बताया। उसने कहा कि इस कपल को इस बात की सजा दी गई हैं कि उन्होंने एक सरकारी नौकर को उसके काम पर जाने से रोका था। जज ने इस मामले में नसीम को 4 महीने जेल की सजा तथा उसकी गर्लफ्रैंड को 3 महीने की सजा सुनाई। अब नसीम की मां ने ट्यूनीशिया आकर फ्रांस के दूतावास से सहायता की गुहार लगाईं है।

Be the first to comment on "KISS करना कपल को पड़ा भारी, मिली इतनी खतरनाक सजा"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!