MP: भयंकर सड़क हादसे में भाजपा विधायक राजेंद्र दादू की मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीहोर में हुए एक भयंकर सड़क हादसे में भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र दादू की मौत हो गई। वो इंदौर से भोपाल जा रहे थे। राजेंद्र दादू बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा सीट से विधायक थे और उनकी उम्र 54 साल थी। राजेंद्र दादू भाजपा की विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए भोपाल आ रहे थे।

Photo By Aamir Khan (Samsung)

care

जानकारी के मुताबिक राजेंद्र दादू सड़क मार्ग से भोपाल जा रहे थे। तभी सीहोर-आष्टा के बीच सैकड़ाखेड़ी गांव के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दादू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कार में सवार उनके गनमैन सहित 3 अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद भोपाल में आयोजित की जाने वाली विधायक दल की बैठक स्थगित कर दी गई।

Photo By Aamir Khan (Samsung)

carrrw

बैठक स्थगित करने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हुए थे। आपको बता दें कि दादू बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा से वर्ष 2008 और 2013 में विधायक चुने गए थे। दादू के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और चार बेटियां हैं। दादू 2008 और 2013 में विधानसभा के लिए विधायक चुने गए थे। उनका जन्म छत्तीसगढ़ (1962 के मध्य प्रदेश) में 30 अगस्त 1962 को हुआ था और वो भाजपा के बड़े आदिवासी नेताओं में से एक थे।

Photo By Aamir Khan (Samsung)

careew

dadu

Be the first to comment on "MP: भयंकर सड़क हादसे में भाजपा विधायक राजेंद्र दादू की मौत"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!