OMG! स्वाद बढ़ाने के लिए गोलगप्पे में मिलाता था टॉयलेट क्लीनर, हुई 6 महीने की जेल

अहमदाबाद। अगर आप पानी पूरी या गोलगप्पे खाने के हैं शौकीन तो जरा इस खबर को ध्यान से पढ़िए, अगली बार खाने से पहले सौ बार सोचेंगे आप। जी हां अहमदाबाद में एक गोलगप्पे वाले ने जो किया उसे जानकर आप इसे खाना छोड़ देंगे। गोलगप्पे का स्वाद बढ़ाने के लिए वो वेंडर गोलगप्पे के पानी में टॉयलेट क्लीनर मिलाता था। कोर्ट ने इस मिलावट के आरोप में दोषी वेंडर को 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद के लाल दरवाजा इलाके में एक गोलगप्पे वाले के बारे में नगर नियम को कई शिकायते मिली थी। लोगदों ने नगर निगम में शिकायत की थी कि वो अपने गोलगप्पे के पानी में कोई चीज मिलाता है।
शिकायत में कहा गया कि जहां वो अपना छेला खड़ा करता है वहां की सड़क भी खराब हो रही है।
इस शिकायत के बाद नगर निगम ने वेंडर के पानी का सैंपल लेकर उस की जांच करवाई। लैब टेस्टिंग के बाद जो रिपोर्ट सामने आई वो हैरान करने वाली थी। गोलगप्पे के पानी में ऐसा ऐसिड मिला जो टॉइलट क्लीनर में इस्तेमाल किया जाता है।

गोलगप्पे के पानी में मिलावट की रिपोर्ट मिलते ही आरोपी चेतन नान्जी के खिलाफ मिलावट का केस दर्ज किया गया और उन्हें दोषी पाते हुए 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले दिल्ली के गोलगप्पे में नाले के पानी की मिलावट की खबर आई थी। वहीं मुंबई में पानी पूरी में वेंडर द्वारा पेशाब मिलाए जाने की खबर आई है।

Be the first to comment on "OMG! स्वाद बढ़ाने के लिए गोलगप्पे में मिलाता था टॉयलेट क्लीनर, हुई 6 महीने की जेल"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!