OMG: इस देश के लोगों का नहीं हैं सेक्स में इंटरेस्ट !

इंटरनेट डेस्क। यूं तो कई देश ऐसे है जिनको कामुकता के बारें में जाना जाता हैं। लेकिन हम आपकों एक ऐसे देश के बारें में बता रहे है जो दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जी हां हम बात कर रहे हैं जापान की। हाल ही में हुए एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि यहां के युवाओं को सेक्स में दिलचस्पी नहीं है।

रिसर्च के अनुसार 18 से 34 साल के 43 फीसदी जैपनीज युवाओं ने कभी सेक्स का आंनद नहीं लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि इस उम्र तक भी वे वर्जिन थे। जबकि 64 फीसदी लोगों का कहना था कि वे किसी भी तरह के रिलेशनशिप में नहीं है। ये रिपोर्ट जापान की जनसंख्या को लेकर काफी चिंताजनक हो सकती है। यह संकट इसी तरह से चलता रहा तो आने वाले दिनों में इस देश की पूरी आबादी ही खत्म हो सकती है।

सेक्स नही करने का कारण सोशल इकनॉमिक चीजों में आया बदलाव है। इतना ही नहीं, महिला और पुरुष एक-दूसरे की जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहते। रिसर्च के अनुसार जापानी महिलाओं की इनकम ज्यादा है। साथ वो पुरूषों की अपेक्षा ज्यादा सफल है जबकि पुरूषों में आत्मविश्वास की कमी है।

जापान की महिलाओं का रिलेशनशिप में नही बंधने का एक कारण यह भी है कि बच्चों के पैदा होने के बाद वो काम नही छोड़ना चाहती।

जापान के लोग सेक्स को लेकर ज्यादा नही सोचते है। कुछ लोग ऑनलाइन पोर्न, वचुर्अल रिएलिटी जैसे गर्लफ्रेंड और ग्राफिक्स काटूर्न से ही खुश हैं। अगर यही स्थति रही तो जापान की ही तोहोकु यूनिवर्सिटी ने अपनी रिसर्च में कहा गया है कि 3766 में यानी 1700 सालों बाद जापान में सिर्फ 1 ही शख्‍स बचा रह जाएगा।

Be the first to comment on "OMG: इस देश के लोगों का नहीं हैं सेक्स में इंटरेस्ट !"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!