फ्रांस में 19 साल की एक महिला ने पेरिसकोप नाम के एप पर करीब 1000 लोगों से लाइव वीडियो चैट करते हुए ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। अपनी मौत का खुद वीडियो शूट करने की इस घटना ने पूरी दुनिया को हिला दिया। सिर्फ तीन दिन में इस वीडियो को 3 लाख लोगों ने देखा है।
बीबीसी के मुताबिक 19 साल की ये युवती इस वीडियो में पहले अपने अपार्टमेंट में दिख रही है। वह सोडा पीते हुए और सिगरेट पीते हुए करीब 1000 लोगों से पेरिस्कोप एप पर चैट कर रही है। वह फ्रेंच भाषा में चैट कर रही थी। वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक महिला अपने पूर्व प्रेमी के बारे में बात कर रही थी। उसने उस पर आरोप लगाया कि उसके साथ गाली गलौच की गई और बलात्कार किया।
न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार शाम 4.29 बजे युवती ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंतिम समय तक उस युवती को चैट के जरिए लोग सुसाइड के उसके कदम को उठाने से रोकते रहे लेकिन वह नहीं मानी और जान दे दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि घटना के बाद वहां पुलिस पहुंची और उसी ने फोन को ऑफ किया। युवती के इस खतरनाक कदम की चर्चा पूरी दुनिया में है। उसका ये वीडियो यूट्यूब पर तीन दिन में तीन लाख लोगों ने देखा।
Be the first to comment on "OMG! चैट करते-करते युवती ने कर लिया सुसाइड, वीडियो वायरल"