PAK मीडिया ने की इन 7 भारतीय चीजों पर बैन की मांग!

बॉर्डर पर जारी भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते दोनों ही देशों में कुछ चीजों पर बैन की मांग बढ़ती ही जा रही है। भारत में कुछ लोग पाकिस्तानी कलाकारों को बॉलीवुड फिल्मों में बैन करने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, क्रिकेट से लेकर राजनीतिक माहौल भी पाकिस्तान के खिलाफ है। अब पाक मीडिया ने भी भारत की 7 चीजों को बैन करने की मांग की है। पढ़िए बैन पर पाकिस्तानी मीडिया की मांग…

1. एब्स, खासकर रणवीर और कैटरीना की
आप यह सुनकर हैरान जरूर हो गए होंगे कि पाक मीडिया भारत के एब्स को क्यों बैन करना चाहती है। दरअसल, रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ की बॉडी पर न सिर्फ भारत में ही बल्कि पाकिस्तान में भी लकड़े-लड़कियां आकर्षिक हो जाते हैं।

 

पाक मीडिया का मानना है कि ऐसे अंग प्रदर्शन के कारण पाकिस्तानी लड़कियां भारतीय हीरो से जल्द अट्रैक्ट हो जाती हैं, इसलिए इन्हें बैन कर देना चाहिए।

2. विन डीजल
हॉलीवुड फिल्म ‘xXx: Return of Xander Cage’ के सिक्वेल में विन डीजन के साथ दीपिका पादुकोण भी मुख्य किरदार में हैं। पाक मीडिया का मानना है कि यदि विन डिजल भारतीय कलाकारों के साथ काम कर रहे हैं तो वह भी एक तरह से भारतीय हुए, इसलिए उन्हें भी पाकिस्तान में बैन करना चाहिए।

3. कोल्डप्ले
कुछ ही महीनों पहले कोल्डप्ले म्यूजिक ग्रुप ने भारतीय संस्कृति पर एक वीडियो एल्बम सॉन्ग रिलीज किया था। जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की भी झलक देखने को मिली थी। पाक मीडिया का कहना है, चूंकि इस म्यूजिकल ग्रुप ने पाकिस्तान में शूटिंग नहीं की, इसलिए इसे बैन कर देना चाहिए।

4. आम
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान में आम को बैन करने का कारण यह कि एक ऐड में बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने आम का प्रचार किया है। उस ऐड में कैटरीना ने आम को चखा है, इसलिए पाक मीडिया का कहना है कि आम को भी पाकिस्तान में बैन कर देना चाहिए।

5. वेट लॉस
पाकिस्तान में वेट लॉस न करने की मांग की वजह जानकर आप दंग जरूर हो जाएंगे। भारी भरकम शरीर वाले पाकिस्तानी कलाकार अदनान सामी ने अपनी पहचान ‘थोड़ी सी तो लिफ्ट करा दे’ वीडियो सॉन्ग से बनाई थी। भारतीय नागरिकता लेने के बाद उन्होंने अपना वजन बहुत ज्यादा घटा लिया। इसके बाद पाकिस्तान में उन्हें ऐसा करने पर धोखेबाज कहा जाता है। इसलिए पाक मीडिया वेट लॉस करने पर बैन लगाना चाहता है।

6. जस्टिन ट्रूडो
पाक मीडिया का मानना है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को भी पाकिस्तान में बैन कर देना चाहिए। वजह सिर्फ इतनी है कि कनाडा में चुनाव के दौरान ट्रूडो ने भारतीय मूल के नागरिकों के साथ डांस किया था। उनका कहना है कि आखिर उन्हें भांगड़ा करना क्यों पसंद है? यदि उन्हें भारतीय कलाओं से प्रेम है तो उन्हें भी पाकिस्तान में बैन कर देना चाहिए।

7. पियर्स ब्रॉसनन
दुनियाभर में जेम्स बांड के नाम से मशहूर पियर्स ब्रॉसनन को पाकिस्तान के लोग बैन करना चाहते हैं। पाक मीडिया के मुताबिक यदि आप भारत में पान मसाला का ऐड करते हैं तो उन्हें पाकिस्तान में आने की इजाजत नहीं देनी चाहिए, इसलिए उन्हें भी बैन कर देना चाहिए।

नोट : यह एक अखबार में छपा व्यंग्य है, इसे सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए बनाया गया है।

Be the first to comment on "PAK मीडिया ने की इन 7 भारतीय चीजों पर बैन की मांग!"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!